फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Five lanes will be built in Ramgarhtal for rowing games

Gorakhpur News: रोइंग गेम्स के लिए रामगढ़ताल में बनेंगी पांच लेन, शासन को भेजा गया प्रस्ताव

Fri, 10 Feb 2023 01:19 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 10 Feb 2023 01:19 PM IST
सार

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर ने बताया कि प्रतियोगिता में 384 रोईंग के खिलाड़ी, 120 सहयोगी सहित पांच सौ से अधिक लोग शामिल होंगे। रागगढ़ताल के गौतम बुद्ध प्रवेश द्वार पर फ्लोटिंग जेटी बनाई जाएगी। दो हजार मीटर लंबी रेस यहां से प्रारंभ होकर नौकायन पर समाप्त होगी।

विज्ञापन
Five lanes will be built in Ramgarhtal for rowing games
रामगढ़ताल - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अप्रैल में आयोजित होने वाले इंटर यूनिवर्सिटी खेलो इंडिया रोइंग गेम्स के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। रामगढ़ताल में प्रतियोगिता के लिए 500-500 मीटर की चार और दो किलोमीटर की एक लेन बनाई जाएगी। इसके साथ ही फ्लोटिंग जेटी और 40 बोट भी खरीदी जाएगी। इसके लिए खेल विभाग ने शासन को 9.35 करोड़ का प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर ने बताया कि प्रतियोगिता में 384 रोईंग के खिलाड़ी, 120 सहयोगी सहित पांच सौ से अधिक लोग शामिल होंगे। रागगढ़ताल के गौतम बुद्ध प्रवेश द्वार पर फ्लोटिंग जेटी बनाई जाएगी। दो हजार मीटर लंबी रेस यहां से प्रारंभ होकर नौकायन पर समाप्त होगी। खिलाड़ियों के ठहरने, ट्रांसर्पोटेशन सहित अन्य सुविधाओं को लेकर कार्ययोजना तेजी से तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


पिछले महीने स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सदस्यों ने भी रामगढ़ताल का मुुआयना कर प्रतियोगिता के तैयारियों की समीक्षा की है। जिसके बाद प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। बजट जारी होती है बोट के क्रय की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed