फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Five lakh litres of petrol is needed, three and a half lakh is being received

Gorakhpur News: पांच लाख लीटर पेट्रोल की जरूरत, मिल रहा साढ़े तीन लाख

Sun, 17 May 2026 02:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Five lakh litres of petrol is needed, three and a half lakh is being received
गोरखपुर। जिले में पेट्रोल की किल्लत बढ़ गई है। दो दिनों से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लोग परेशान थे। इसकी दो वजहें सामने आई हैं। तेल कंपनियां क्रेडिट पर पेट्रोल-डीजल पंप संचालकों को उपलब्ध कराती थीं, लेकिन अब नकदी ले रही हैं। दूसरे आपूर्ति भी कम होने लगी है। पांच लाख लीटर पेट्राेल की रोजाना खपत है, लेकिन सिर्फ साढ़े तीन लाख लीटर ही मिल पा रहा है। ऐसे में पेट्रोल पंपों ने भी वितरण को लेकर मात्रा निर्धारित कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह जब टैंकर पंपों पर पहुंचने लगे तो शाम तक हालात सामान्य हो गया। सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखने को मिली। कई जगहों पर तेल भी खत्म हो गया। कई लोग पेट्रोल भरवाने के लिए घंटों लाइन में लगे रहे। कुछ पंपों पर ईंधन खत्म होने के कारण लोगों को दूसरे पंपों का सहारा लेना पड़ा। लेकिन दोपहर बाद तेल लेकर ट्रैंकर पहुंचने लगे तो स्थिति सामान्य हो गई।
विज्ञापन

जिला पूर्ति विभाग के मुताबिक, पिछले दो दिनों में जिले में करीब 400 टैंकर ईंधन की आपूर्ति की गई है। जिले में इस समय कुल 236 पेट्रोल पंप संचालित हैं। पेट्रोल पंप संचालकों के अनुसार, एक टैंकर में करीब 12 हजार लीटर ईंधन आता है। जिले में प्रतिदिन लगभग पांच लाख लीटर की खपत होती है। पिछले कुछ दिनों से तेल कंपनियों की ओर से सामान्य से 25 से 30 प्रतिशत तक कम आपूर्ति की जा रही है, जिसके कारण कई पेट्रोल पंपों पर अस्थायी संकट पैदा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बाइक में 200 और कार में 1000 रुपये का दे रहे पेट्रोल
हालात सामान्य होने के बाद भी कई पेट्रोल पंपों पर अभी पेट्रोल देने की सीमा तय की गई है। कई जगहों पर बाइक में 200 रुपये और कार में 1000 से अधिक का पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है। शनिवार को बेतियाहाता स्थित पेट्रोल पंप पर भीड़ लगी थी। कुछ बाइक सवार दो बार लाइन में लगकर तेल भरवाए। बाइक सवार संजीत कुमार का कहना था कि गांव जाना है। 200 रुपये से ज्यादा पेट्रोल नहीं मिला तो दो बार लाइन लगकर पेट्रोल भरवाए हैं।
पादरी बाजार पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने पहुंचे योगेश ने बताया कि वह पूरे दिन पेट्रोल का इंतजार करते रहे। शाम को पेट्रोल मिलने पर उन्होंने अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराई। वहीं बेतियाहाता निवासी सूरज ने बताया कि दो सौ रुपये की लिमिट से लोगों को दिक्कत हुई। उन्हें दोबारा लाइन में लगकर पेट्रोल भरवाना पड़ा। लोगों का कहना है कि अब सप्लाई सामान्य होने से राहत मिलने लगी है।




जिले में लगातार ईंधन की आपूर्ति कराई जा रही है। अब स्थिति सामान्य हो रही है। तेल कंपनियों से लगातार समन्वय बनाकर टैंकर मंगाए जा रहे हैं ताकि किसी भी पेट्रोल पंप पर ईंधन की कमी न हो। पिछले दो दिनों में चार सौ से ज्यादा टैंकर मंगाए गए हैं। घबराकर अधिक मात्रा में पेट्रोल-डीजल की खरीदारी न करें। आपूर्ति की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है।
- रामेंद्र प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed