फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Five incidents of murder in week in gorakhpur

गोरखपुर: एक सप्ताह में हत्या की पांच वारदात, पुलिस नहीं रोक पा रही हत्याएं

Mon, 29 Nov 2021 10:34 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 29 Nov 2021 10:34 AM IST
सार

सोमवार को बड़हलगंज में घर में घुसकर महिला को गोली मारी गई थी। बुधवार को रामगढ़ताल क्षेत्र में किशोर अंकुर की चाकू मारकर हत्या हुई थी। शुक्रवार कोतवाली इलाके में व्यापारी की चाकू मारकर हत्या हुई। रविवार को झंगहा में चाचा-भतीजे की हत्या हुई। सोमवार गोरखनाथ एरिया में बरात गए युवक की पीटकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
Five incidents of murder in week in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

गोरखपुर जिले में एक सप्ताह के दौरान गोरखपुर में हत्या की पांच बड़ी वारदात हुई हैं। किसी को चाकू घोंपा गया तो किसी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली कटघरे में है। कुछ वारदातों के आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है।

विज्ञापन


गोरखपुर जिले में सोमवार को गोरखनाथ एरिया में बरात गए युवक की पीटकर हत्या कर दी गई। युवक चिलुआताल के विसुनपुरा गांव का निवासी बताया जा रहा है।

वहीं बड़हलगंज थाना क्षेत्र के सिधुआपार गांव में गत सोमवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर गोली मारकर पुष्पा यादव की हत्या कर दी थी। सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद भी बदमाश नहीं पकड़े गए। बुधवार को शहर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में अंकुर शुक्ला की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है।
विज्ञापन


रविवार को भी सपा नेता व पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने अंकुर के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की है। मुआवजा देने के साथ ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गत शुक्रवार को शहर के ही कोतवाली इलाके में गंगेज होटल के पास पारिवारिक विवाद में बहनोई ने साले की चाकू से मारकर हत्या कर दी थी। अब झंगहा में रविवार को पुराने विवाद में ही गोली मारकर चाचा-भतीजे की हत्या हो गई। इन सभी घटनाओं में एक ही बात खुलकर सामने आई कि पुलिस ने अगर सक्रियता दिखाई होती तो अपराध पर अंकुश लगाने के साथ ही अपराधी भी पकड़े जा सकते थे।

बीट पुलिस व चौकीदार भी सचेत नहीं

थानों पर चौपाल लगाकर बीट पुलिस अफसर बने कांस्टेबल व चौकीदारों से अफसर सीधा संवाद कर रहे हैं। इनसे गांव-गांव लोगों के बीच के व्यक्तिगत व राजनैतिक विवादों की जानकारी जुटाने व ऐसे मामलों में प्रभावी कार्रवाई की अपेक्षा की जाती है, लेकिन इनका काम भी केवल औपचारिकता तक ही सिमटा रहा।

पहले भी हो चुके हैं डबल मर्डर

एक अप्रैल 2021
गगहा थाना क्षेत्र के जानीपुर रोड स्थित इलेक्ट्रिक एंड इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के मालिक शंभू मौर्य (33) और उनके कर्मचारी संजय पांडेय (38) की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

26 जुलाई 2021
हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के तेनुआ गांव में भाजपा नेता परशुराम शुक्ला की शिकायत के बाद भी पुलिस सक्रिय नहीं हुई। भाजपा नेता की मां व बेटे की हत्या हो गई थी। आरोपी ने दो लोगों को घायल भी कर दिया था।

16 अक्तूबर 2020
शाहपुर थाना क्षेत्र के राम जानकी नगर में 60 वर्षीय महिला चंदा सिंह और उनके 14 वर्ष के नाती नैतिक की हत्या हो गई थी। दोनों का शव कमरे में मिला था।

10 अप्रैल 2018
झंगहा थाना क्षेत्र के गोबरउर चौराहे के पास रिटायर दारोगा जयहिंद यादव और उनके बेटे की गोली मारकर हत्या हो गई थी। आरोपी राघवेंद्र पर ढाई लाख रुपये का इनाम है। वह अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed