फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Five girl students on their way to tuition were molested, beaten up by miscreants when they protested, one arrested

Gorakhpur News: ट्यूशन पढ़ने जा रहीं पांच छात्राओं से छेड़खानी, विरोध पर शोहदों ने पीटा, एक गिरफ्तार

Wed, 03 Jun 2026 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Five girl students on their way to tuition were molested, beaten up by miscreants when they protested, one arrested
शाहपुर के जंगल हकीम नंबर दो मोहनापुर स्थित टीएन पब्लिक स्कूल के पास मंगलवार शाम की घटना
विज्ञापन

भोजपुरी गाना गाते हुए शोहदों ने की अश्लील हरकत, विरोध करने पर किया हमला
शोर सुनकर लोग पहुंचे तो शोहदे भागे, छात्राएं दहशत में, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके में मंगलवार शाम ट्यूशन पढ़ने जा रहीं कक्षा आठ की पांच छात्राओं के साथ तीन मनबढ़ शोहदों ने छेड़खानी की। छात्राओं ने विरोध किया तो शोहदों ने डंडे और ईंट से हमला कर दिया। शोर मचाने पर स्थानीय लोग जुटे तो आरोपी भाग गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज की जांच के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार, पादरी बाजार क्षेत्र के अलग-अलग मोहल्लों में रहने वाली पांचों छात्राएं मंगलवार शाम करीब पांच बजे पैदल ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली थीं। जैसे ही वे जंगल हकीम नंबर-दो स्थित टीएन पब्लिक स्कूल के पास पहुंचीं, वहां पहले से मौजूद तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। जब छात्राओं ने रास्ता खाली करने की बात कही तो बाइक सवार तीनों युवकों ने अश्लील भोजपुरी गाना गाते हुए हटने का नाटक किया और अभद्र इशारे करने लगे।
विज्ञापन

छात्राओं के विरोध करने पर आरोपी आक्रोशित हो गए और पास में मौजूद डंडों व ईंट लेकर छात्राओं पर हमला बोल दिया। आरोप है कि छात्राओं के साथ मारपीट की गई। हाथ पकड़कर धमकाया भी गया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी मौके से भाग निकले। घटना के बाद पीड़ित छात्राओं ने डायल-112 पर सूचना दी। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें चौकी जाकर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। इसके बाद छात्राओं ने मोहनापुर चौकी में लिखित प्रार्थना पत्र दिया। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालती रही। कुछ देर बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




छेड़खानी की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बाकी को पकड़ने के लिए टीमें लगा दी गई हैं। तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

- निमिष पाटील, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed