फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Five Corona positives found in Kushinagar

कुशीनगर में मिले पांच कोरोना पॉजिटिव, छह हुए स्वस्थ

Sun, 29 Nov 2020 06:41 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 29 Nov 2020 06:41 PM IST
विज्ञापन
Five Corona positives found in Kushinagar
Coronavirus - फोटो : अमर उजाला

कुशीनगर जिले में रविवार को 1754 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई और पांच लोग संक्रमित मिले। जिले में संक्रमितों की संख्या 5542 हो गई है। छह मरीज उपचार के बाद स्वस्थ मिले।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि रविवार को 1759 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 1754 निगेटिव और पांच पॉजिटिव केस हैं। नए संक्रमितों में दो खड्डा क्षेत्र से, एक हाटा, एक पडरौना और एक अन्य क्षेत्र से है।
विज्ञापन


इस तरह अब तक कराई गई 223043 लोगों की कराई गई जांच में 5542 लोग कोरोना से संक्रमित मिल चुके हैं। रविवार को छह मरीज भी उपचार के बाद स्वस्थ मिले।

इन्हें लेकर अब तक 5434 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। 60 मरीजों की इस महामारी के चलते अब तक मौत हुई है, जबकि 48 लोग इस महामारी से जूझ रहे हैं।

सीएमओ ने बताया कि रविवार को आरटीपीसीआर और एंटीजन टेस्ट के लिए 3136 लोगों का सैंपल भेजा गया। उन्होंने बताया कि जिले में संक्रमण दर 2.48 प्रतिशत, ठीक होने वाले लोगों की दर 98.05 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.08 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed