{"_id":"5fc3a19b8ebc3e9bfd3f92f9","slug":"five-corona-positive-found-in-maharajganj-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज में मिले पांच कोरोना पॉजिटिव, नौ हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज में मिले पांच कोरोना पॉजिटिव, नौ हुए स्वस्थ
Sun, 29 Nov 2020 06:56 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 29 Nov 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
कोविड-19
- फोटो : PTi
महराजगंज जिले में कोरोना संक्रमितों से ज्यादा स्वस्थ होने वालो की संख्या है। रविवार को पांच कोरोना पॉजिटिव मिले। वहीं नौ लोगों को स्वस्थ होने की पुष्टी हुई है।
विज्ञापन
अब तक जिले में कोरोना के 5684 केस हो चुके हैं। जिसमें अब तक कुल 5554 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। सक्रिय केस महज 41 है।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि कोरोना से बचाव के प्रति स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। रविवार को कुल 1522 लोगों की जांच की गई जिसमें महज पांच व्यक्ति संक्रमित मिले।
विज्ञापन
अब तक 89 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 5554 लोग स्वस्थ होकर घर भी जा चुके हैं। अब तक 240683 सैंपल की जांच हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि लोगों को सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। प्रत्येक दिन टीम अधिक से अधिक लोगों की जांच करने में जुटी है।