{"_id":"5f1b9b4b8ebc3e63745632b9","slug":"five-corona-patient-died-including-a-women-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में एक महिला समेत पांच कोरोना संक्रमितों की मौत, अबतक 35 लोग गवां चुके हैं जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में एक महिला समेत पांच कोरोना संक्रमितों की मौत, अबतक 35 लोग गवां चुके हैं जान
Sat, 25 Jul 2020 08:09 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 25 Jul 2020 08:09 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में कोरोना संक्रमितों की मौत का मामला भी बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को पांच कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। इनमें एक महिला समेत तीन बुजुर्ग और एक युवक शामिल है।
विज्ञापन
चार लोग शहर के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। जबकि एक ग्रामीण क्षेत्र के हैं। इसके बाद से जिले में कोरोना संक्रमित मौतों की संख्या 35 हो गई है।
इसे भी पढ़ें- गोरखपुर में मिले 81 कोरोना पॉजिटिव, कुल एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 655
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक शहर के रहने वाले 80 वर्षीय बुजुर्ग ने 21 जुलाई को पुलिस लाइंस में नमूना दिया था। 22 जुलाई को रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसके बाद उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। जहां पर इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई।
विज्ञापन
महिला की लखनऊ में मौत
इसके अलावा भटहट इलाके के रहने वाले 78 वर्षीय बुजुर्ग दो दिन पहले केजीएमयू में भर्ती हुए थे। जहां पर जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। शुक्रवार को इनकी भी मौत हो गई।
इसके अलावा गोरखनाथ क्षेत्र के रहने वाला 40 वर्षीय युवक आठ जुलाई को बीआरडी में भर्ती हुआ था। इस दौरान जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद से लगातार इलाज जारी था। शुक्रवार को मौत हो गई।
वहीं, राजघाट के रहीमनगर का 61 वर्षीय बुजुर्ग दो जुलाई को बीआरडी में भर्ती हुआ था। इलाज चल रहा था। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। शाहमारुफ की रहने वाली 50 वर्षीय महिला की मौत भी कोरोना की वजह से हुई है।
सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि जिन लोगों की मौत हुई है। उन्हें पहले से शुगर सहित अन्य गंभीर बीमारियां था। इसकी वजह से उनकी मौत हुई है।