फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fisheries minister came to Gorakhpur for first time after becoming a minister

मंत्री बनने के बाद पहली बार गोरखपुर आए मत्स्य मंत्री: बोले- डॉ. संजय निषाद, मछली उत्पादन में नंबर वन होगा यूपी

Fri, 01 Apr 2022 11:06 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 01 Apr 2022 11:06 AM IST
सार

संतकबीरनगर से भाजपा सांसद प्रवीण निषाद और चौरीचौरा से विधायक सरवन निषाद के साथ आए डॉ. संजय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निषाद समाज का गौरव बढ़ाया है।

विज्ञापन
Fisheries minister came to Gorakhpur for first time after becoming a minister
मंत्री बनने के बाद पहली बार गोरखपुर आए डॉ संजय निषाद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व योगी सरकार में मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि मछली उत्पादन में उत्तर प्रदेश को नंबर वन बनाया जाएगा। इसमें तकनीक का बेहतर इस्तेमाल होगा। बाहर से मछलियां नहीं मंगाई जाएंगी। उत्तर प्रदेश से मछली बाहर भेजी जाएगी।

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री का कार्यभार संभालने के बाद डॉ. संजय निषाद बृहस्पतिवार को पहली बार गोरखपुर आए। कसरवल, सहजनवां, कालेसर जीरो प्वाइंट, फिर नौसड़ में रंग-गुलाल उड़ाकर जश्न मनाया गया। ऐसा लगा कि होली मनाई जा रही है। शास्त्री चौक, गोलघर में ढोल-नगाड़े की थाप पर जश्न मना। वह अपने गांव कैंपियरगंज गए।
विज्ञापन


संतकबीरनगर से भाजपा सांसद प्रवीण निषाद और चौरीचौरा से विधायक सरवन निषाद के साथ आए डॉ. संजय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निषाद समाज का गौरव बढ़ाया है। मत्स्य मंत्रालय मिलने पर खुशी जताई और कहा कि निषाद समाज के जरूरतमंदों को मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा। रोजगार सृजित किए जाएंगे। आरक्षण का मामला भी सुलझाया जाएगा। इससे पहले निषाद पार्टी के प्रवक्ता कालीशंकर की अगुवाई में मत्स्य मंत्री का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर आकाश यादव, राजेंद्र यादव, संजय यादव, कुलदीप यादव, कुलभूषण यादव, बृजेश निषाद, जितेंद्र यादव, संजय यादव, अभिषेक यादव, दीपक शर्मा, धर्मेंद्र निषाद, पंकज साहनी, देवेंद्र यादव, रामनिवास यादव, जयप्रकाश यादव, पिंटू पासवान, आनंद त्रिपाठी, राघवेंद्र यादव, विजेंद्र यादव, शंकर यादव, लाल बचन यादव, पवन यादव, कन्हैया लाल यादव, सुमेर यादव मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed