फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fish merchant's brother attacked with sickle

Gorakhpur News: मछली व्यापारी के भाई पर हंसिया से हमला

Sun, 12 May 2024 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Fish merchant's brother attacked with sickle
- खोराबार थाने में पीड़ित ने दी तहरीर, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

खोराबार (गोरखपुर)। इलाके के सिक्टौर बाजार में शनिवार की शाम छह बजे मछली व्यापारी के भाई संदीप पर हंसिया से हमला करने का मामला सामने आया। आरोप है कि युवकों ने घेरकर पीटने के साथ ही मछली काटने वाले हंसिया से हमला कर दिया। घायल का स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार कराया गया। व्यापारी ने दो लोगों पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।


खोराबार थाना क्षेत्र के जंगल अयोध्या प्रसाद उर्फ सेमरी टोला मड़हला निवासी सुनील निषाद अपने भाई संदीप के साथ शनिवार की शाम करीब 6:00 बजे क्षेत्र के सिक्टौर बाजार में साइकिल पर लादकर मछली बेचने गया था। वह मछली उतार रहा था कि सिक्टौर निवासी राजेश व सचिन ने पहुंचकर गालियां देते हुए मारने-पीटने लगे। उसी दौरान सचिन ने मछली काटने वाले हंसिया से सुनील के भाई सचिन के ऊपर प्राणघातक हमला कर दिया, जिससे सिर पर दो तीन जगह गंभीर चोटें आ गईं।
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए तथा बीच-बचाव किया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed