{"_id":"65cc6ee07275949baa0f1260","slug":"first-valentine-will-be-celebrated-with-temple-darshan-and-outing-2024-02-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Valentine's Day: मंदिर दर्शन और आउटिंग से मनेगा पहला वैलेंटाइन, सज गए शहर के होटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Valentine's Day: मंदिर दर्शन और आउटिंग से मनेगा पहला वैलेंटाइन, सज गए शहर के होटल
Wed, 14 Feb 2024 01:12 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 14 Feb 2024 01:12 PM IST
सार
रूस्तमपुर की रानो और अमरजीत के लिए वैलेंटाइन डे काफी खास है। पिछले वैलेंटाइन डे पर ही उनके रिश्ते की शुरूआत हुई थी। इसी दिन उनकी सगाई हुई और फिर दिसंबर में शादी के डोर में बंध गए। शादी के बाद यह उनका पहला वैलेंटाइन डे है।
विज्ञापन
वैलेनटाइन डे की तैयारी में फूलों की खरीदारी करती युवती।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैलेंटाइन डे से प्यार का सप्ताह पूरा होता है। इसके लिए गोरखपुरवासियों की तैयारी पूरी हो चुकी है। जिन प्रेमी जोड़ों का यह पहला वैलेंटाइन है उनमें इस दिन को लेकर काफी उत्साह है। कोई मंदिर में भगवान के दर्शन करेगा तो किसी की मूवी देखने या बाहर घूमने की योजना है। रोज डे हो या चॉकलेट, प्रॉमिस या प्रपोज डे सभी दिनों को लोगों ने काफी उत्साह से मनाया। इश्क के सप्ताह को लेकर बाजार में भी काफी रौनक देखने को मिली।
विज्ञापन
गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन
खोराबार के प्रिंस चंद्रपाल और नीलम यादव की शादी पिछले साल दिसंबर में हुई थी। पहले वैलेंटाइन को लेकर उनमें काफी उत्साह है। चंद्रपाल ने बताया कि प्रेम ईश्वर द्वारा भेंट किया गया इस धरती पर सबसे खूबसूरत एहसास है। ईश्वर ने हम सभी को इस पृथ्वी पर सिर्फ एक ही उद्देश्य से भेजा है कि हम अपने हृदय को इतना पावन कर लें कि हमारे मन में दूसरे व्यक्ति, पशु-पक्षी, पेड़-पौधे सबके प्रति सिर्फ प्रेम ही रहे। किसी प्रकार की घृणा या नफरत न रहे। वैलेंटाइन डे पर हम अपनी संस्कृति और सभ्यताओं को ध्यान में रखते हुए गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन करेंगे।
विज्ञापन
वैलेंटाइन डे पर ही हुई थी सगाई
रूस्तमपुर की रानो और अमरजीत के लिए वैलेंटाइन डे काफी खास है। पिछले वैलेंटाइन डे पर ही उनके रिश्ते की शुरूआत हुई थी। इसी दिन उनकी सगाई हुई और फिर दिसंबर में शादी के डोर में बंध गए। शादी के बाद यह उनका पहला वैलेंटाइन डे है। इन लोगों ने वैलेंटाइन डे पर पूरे दिन घूमने की योजना बनाई है। उनका कहना है कि दिन की शुरुआत मंदिर जाकर भगवान के दर्शन से करेंगे। इसके बाद दिन में घूमने के साथ ही मूवी देखेंगे और शाम को डिनर करने की योजना है।
सज गए मॉल और रेस्टोरेंट
वैलेंटाइन डे को लेकर शहर के मॉल, होटल और रेस्टोरेंट सज गए हैं। प्रेमी जोड़ों के लिए कई तरह के ऑफर भी दिए जा रहे हैं। कई जगह वैलेंटाइन डे पर कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।