फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   First soldier implicated in rape in Gorakhpur, Rs 11 lakh demanded for settlement

Gorakhpur News: फौजी को पहले दुष्कर्म में फंसाया, अब सुलह के लिए मांगी 11 लाख

Tue, 23 Apr 2024 08:27 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 23 Apr 2024 08:27 PM IST
विज्ञापन
First soldier implicated in rape in Gorakhpur, Rs 11 lakh demanded for settlement
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

फौजी पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराने के बाद मामले में समझौता के लिए पड़ोसी महिला ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर फौजी और उसकी पत्नी से 11 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। महिला का मोबाइल रिकार्डिंग सामने आने के बाद फौजी की पत्नी ने इस मामले में महिला और उसके परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ झंगहा थाने में जालसाजी और रंगदारी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


फौजी की पत्नी का आरोप है कि जमीन दिलाने के नाम पर महिला ने पहले 5.60 लाख रुपये हड़प लिए। दुष्कर्म का फर्जी केस दर्ज कराकर पति को जेल भिजवा दिया, अब सुलह के लिए 11 लाख रुपये की रंगदारी मांग रही है।
विज्ञापन


फौजी की पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पति भारतीय सेना में नौकरी करते हैं। उसने पड़ोस में रहने वाली महिला से जमीन खरीदने की चर्चा की थी। महिला ने घोषीपुर बिछिया थाना-शाहपुर निवासी अपनी मां से बात करके जमीन का सौदा कराया। मां-बेटी ने जमीन की कीमत 23 लाख 50 हजार रुपया बताया। एडवांस के रूप में 50 हजार रुपये लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर 2023 में रजिस्ट्री कराने की बात कहते हुए तब तक विभिन्न तारीखों में 5.60 लाख रुपये ले लिए। 10 दिसंबर को रजिस्ट्री की बात तय हुई थी लेकिन उस दिन रजिस्ट्री न करके 15 दिसंबर को रजिस्ट्री के लिए कहा। इसी बीच 13 दिसंबर को पड़ोसी महिला एक अन्य महिला जो इस साजिश में शामिल है, से बात कर रही थी कि फौजी से कुछ और रुपये लेकर फर्जी केस में फंसाया जाएगा।

न जमीन दिया जाएगा और न पैसा। फौजी की पत्नी ने उनकी बातें सुन ली और पति को बताई। आरोप है कि पड़ोसी महिला ने फौजी पर दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने फौजी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फौजी के जेल जाने के बाद उसकी पत्नी से पड़ोसी महिला ने जमीन के नाम पर दिया गया पांच लाख साठ हजार रुपये छोड़ने के साथ ही केस में सुलह के लिए 11 लाख रुपये और देने को कहा।

इस मामले को मोबाइल फोन में रिकार्ड कर महिला ने साक्ष्य के साथ पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पड़ोसी महिला सहित अन्य के खिलाफ जालसाजी और रंगदारी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।


एसएसपी से मिलकर दिखाया रिकार्डिंग
फौजी की पत्नी ने दो दिन पहले एसएसपी डाॅ. गौरव ग्रोवर के कार्यालय पहुंच कर प्रार्थनापत्र दिया। इस दौरान उनके द्वारा रंगदारी मांगने की रिकार्डिंग का साक्ष्य भी प्रस्तुत किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने झंगहा थानेदार को केस दर्ज कर जांच करने का निर्देश दिया।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed