फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   First molested student on the way and then entered college

गोरखपुर में शोहदे बेखौफ: छात्रा से पहले रास्ते फिर कॉलेज में घुसकर की छेड़खानी, भाई ने दर्ज कराया केस

Mon, 25 Sep 2023 12:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 25 Sep 2023 12:24 PM IST
सार

बीए तृतीय वर्ष की छात्रा के भाई का कहना है कि बहन जब काॅलेज जाती है तो रास्ते में चंदन आए दिन छेड़छाड़ करता है। मना करने पर मारपीट पर उतारू हो जाता है। 22 सितंबर की दोपहर करीब 12 बजे चंदन महाविद्यालय परिसर में घुसकर बहन से छेड़छाड़ करने लगा, जिसकी सूचना विद्यालय प्रबंधक की ओर से थाने में दी गई।

विज्ञापन
First molested student on the way and then entered college
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर जिले में शोहदे फिर बेखौफ हो रहे हैं। बांसगांव इलाके के एक कॉलेज में घुसकर छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। शनिवार को पुलिस ने भाई की तहरीर पर आरोपी चंदन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। छात्रा का कहना है कि आरोपी पिछले कई दिनों से परेशान कर रहा था, लेकिन अब उसकी हरकतें बढ़ गई हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बीए तृतीय वर्ष की छात्रा के भाई का कहना है कि बहन जब काॅलेज जाती है तो रास्ते में चंदन आए दिन छेड़छाड़ करता है। मना करने पर मारपीट पर उतारू हो जाता है। 22 सितंबर की दोपहर करीब 12 बजे चंदन महाविद्यालय परिसर में घुसकर बहन से छेड़छाड़ करने लगा, जिसकी सूचना विद्यालय प्रबंधक की ओर से थाने में दी गई। भाई का कहना है कि चंदन की हरकतों से बहन काफी आहत है। घर जाने के बाद छात्रा ने मां को शोहदे की हरकतों के बारे में जानकारी दी थी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: नहीं है कोई दावेदार: बैंकों में 72 करोड़ से लावारिस, चेते नहीं तो हो जाएंगे हजम
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि पिछले काफी समय से वह उसे आते-जाते परेशान करता है। कई बार उसने रास्ते में रोककर अश्लील हरकत भी करने की कोशिश की थी। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed