फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   first LED factory will be established in Gida

यूपी: गीडा में स्थापित होगी पूर्वांचल की पहली एलईडी फैक्ट्री, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार

Fri, 07 Feb 2020 11:32 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: विजय जैन Updated Fri, 07 Feb 2020 11:32 AM IST
विज्ञापन
first LED factory will be established in Gida
सांकेतिक तस्वीर।

गीडा में पूर्वांचल की पहली एलईडी फैक्ट्री स्थापित होगी। ग्रेटर नोएडा में फैक्ट्री संचालित कर रहे मूलरूप से देवरिया निवासी विवेक सिंह को गीडा के सेक्टर 15 में फैक्ट्री स्थापित करने के लिए भूखंड आवंटित हो गया है। जल्द ही इस फैक्ट्री की स्थापना के साथ उत्पादन भी शुरू हो जाएगा। प्रत्यक्ष रूप से इस फैक्ट्री में 50 लोगों को रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन


पूर्वांचल में एलईडी की अब तक कोई फैक्ट्री नहीं है। आम तौर पर यहां एलईडी बल्ब आदि दिल्ली, गुड़गांव से आता है। जबकि इसका बाजार केवल पूर्वांचल ही नहीं बिहार और नेपाल भी है। इसी को देखते हुए ग्रेेटर नोएडा में अपनी फैक्ट्री संचालित कर रहे विवेक सिंह ने गोरखपुर के गीडा में अपनी फैक्ट्री लगाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


विवेक सिंह ने कहा कि गीडा प्रशासन ने सेक्टर 15 में फैक्ट्री के लिए जमीन आवंटित कर दी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर देंगे। प्रत्यक्ष रूप से 50 लोगों तो अप्रत्यक्ष रूप से 200 लोगों को रोजगार मिलेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएनसी की नौकरी छोड़कर शुरू की अपनी फैक्ट्री
विवेक सिंह मूलरूप से देवरिया के पथरदेवा इलाके के हैं। अच्छी खासी सैलरी वाली एमएनसी की नौकरी छोड़कर उन्होंने 2014 में स्वरोजगार का निर्णय किया। इसके बाद ग्रेटर नोएडा में एलईडी की वीएस एनर्जी टेक्नोलॉजी के नाम से कंपनी शुरू की। इसके अलावा उन्होंने देवरिया के अलावा गोरखपुर के पिपराइच, सहजनवां और खजनी में सेल्फ हेल्प ग्रुप के माध्यम से 150 से ज्यादा महिलाओं को रोजगार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed