फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   First Hindi film to be made on Chauri Chaura incident at Gorakhpur

गोरखपुर: चौरीचौरा की घटना पर बनाई जाएगी पहली हिंदी फिल्म, 50 दिनों में हो जाएगी तैयार

Fri, 09 Jul 2021 05:41 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 09 Jul 2021 05:41 PM IST
सार

‘1922 प्रतिकार चौरीचौरा’ एक कांड नहीं...संग्राम है फिल्म का नाम। 20 जुलाई से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग, 50 दिनों में हो जाएगी तैयार।
 

विज्ञापन
First Hindi film to be made on Chauri Chaura incident at Gorakhpur
फिल्म के पोस्टर का लोकार्पण करते भारतेंदु नाट्य एकेडमी के अध्यक्ष रवि शंकर खरे, निर्देशक अभिक भानू, विशाल श्रीवास्तव व अन्य - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के चौरीचौरा की घटना पर पहली बार एक हिंदी फिल्म का निर्माण होने जा रहा है। फिल्म का नाम ‘1922 प्रतिकार चौरीचौरा’ है। यह जानकारी गुरुवार को विजय चौक स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता के दौरान फिल्म निर्देशक अभिक भानु ने दी।
विज्ञापन


फिल्म के प्रस्तुतकर्ता रवि शंकर खरे ने बताया कि चौरीचौरा शताब्दी वर्ष समारोह में चार फरवरी को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन हो रहा था तब उन्होंने कहा कि चौरीचौरा एक कांड नहीं, बल्कि एक संग्राम था।  तभी से हमने इस पर शोध शुरू कर दिया था।
विज्ञापन


बताया कि इस फिल्म में गोरखपुर सहित उत्तर प्रदेश के कलाकार ही काम करेंगे। फिल्म की शूटिंग जिले के बेलघाट, कौवाबाग सहित आसपास क्षेत्रों में की जाएगी। शूटिंग की शुरुआत 20 जुलाई से शुरू होकर 50 दिनों तक चलेगी। इस दौरान फिल्म का पोस्टर भी जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेसवार्ता के दौरान फिल्म के प्रोडक्शन डिजाइनर विशाल श्रीवास्तव, दीपांकर मंडल, अमित सिंह पटेल, राजेश श्रीवास्तव, शरद श्रीवास्तव, गौरव खरे, हरीश शर्मा, अतुल पांडेय, अंजू खरे, मनोज गुप्ता, दिलीप, अनुभव शर्मा, योगेंद्र बहादुर खरे, सुषमा खरे, प्रो. हिमांशु चतुर्वेदी, संजय, राजेश, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed