{"_id":"5f5e58088ebc3e57b6015279","slug":"firing-gorakhpur-news-gkp3654164124","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार को बदमाशों ने मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार को बदमाशों ने मारी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान बंद करने के लिए रविवार शाम सामान सहेजते समय हुई घटना
संतकबीरनगर। नगर के विधियानी मोड़ के पास रविवार देरशाम बाइक सवार दो बदमाशों ने दुकानदार को गोली मार दी। एक गोली दायीं जांघ व दूसरी घुटने के नीचे लगी। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
बिधियानी निवासी साबिर अली (54) की नगर के विद्युत उपकेंद्र के आगे विधियानी मोड़ के पास साबिर इलेक्ट्रिक एंड इलेक्ट्रानिक्स की दुकान है। रविवार देर शाम दुकान बंद करने के लिए सामान सहेजते समय बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारी और शहर की ओर ही भाग निकले। वारदात के बाद आस-पास के लोग पहुंच गए। आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। दुकानदार के बेटे शहनवाज खान (25) ने बताया कि दस दिन पूर्व शहर में ही उसकी बाइक से एक युवक की बाइक टकरा गई थी। युवक ने उसे तीन-चार थप्पड़ मारे और फिर 1500 रुपये बाइक मरम्मत के नाम पर जबरियां लिए। उसे शक है कि उन्हीं लोगों का यह कार्य है। वारदात की सूचना पर पुलिस टीम के साथ एसपी बृजेश सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। एसपी ने बताया कि घायल खतरे से बाहर है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।