फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fireworks shops will also come up in the taramandal area

तारामंडल क्षेत्र में भी दो जगह लगेंगी पटाखे की दुकानें

Tue, 03 Nov 2020 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
Fireworks shops will also come up in the taramandal  area
तारामंडल क्षेत्र में भी दो जगह लगेंगी पटाखे की दुकानें
विज्ञापन

गोरखपुर। शहर के तारामंडल क्षेत्र में बसी बड़ी आबादी को इस दिवाली पटाखे खरीदने बीच शहर में नहीं जाना पड़ेगा। प्रशासन ने चंपा देवी पार्क के साथ नौका विहार के पास स्थित महंत दिग्विजयनाथ पार्क में भी पटाखे की 100-100 अस्थायी दुकानें लगाने का निर्णय किया है। जल्द ही दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। वहीं जुबिली कॉलेज के परिसर में भी कुछ शर्तों के साथ दुकानें लगाने की अनुमति दी जाएगी।
सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव का कहना है कि इस बार शहर में कितनी जगहों पर पटाखे की अस्थायी दुकानें लगेंगी, इसका निर्धारण जल्द ही हो जाएगा। अग्निशमन विभाग के साथ ही प्रस्तावित स्थानों के लिए संबंधित संस्था से एनओसी आदि लेने की प्रक्रिया चल रही है। प्रशासन पिछले साल की ही तरह इस बार भी करीब 12 स्थानों पर ही दुकानें लगाने के लिए अनुमति देने का मन बना रहा है। इस बार अग्निशमन विभाग ने 10 नंबर बोरिंग के पास तथा गिरधरगंज प्राथमिक स्कूल के परिसर के आसपास घनी आबादी के कारण पटाखा की दुकानें लगाने पर आपत्ति दर्ज कराई है। लिहाजा प्रशासन इन जगहों पर दुकानें नहीं लगवाएगा। इसी तरह राजकीय जुबिली इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ने मैदान में पौधों को नुकसान पहुंचने तथा प्ले ग्राउंड को क्षति पहुंचने की आशंका जताई थी। मगर कुछ शर्तों के साथ वहां भी दुकानें लगाने की अनुमति दी जा रही है। इस बार सेंट एंड्रयूज इंटर कॉलेज में भी दुकानें लगाने की अनुमति मिलेगी तो कचहरी क्लब ग्राउंड में पिछले बार की तुलना में इस साल करीब 50 फीसदी ही दुकानों को अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन

कोविड प्रोटोकाल का रखना होगा ध्यान
जहां भी अस्थायी दुकानें लगाने की अनुमति दी जा रही हैं, आवेदक को कोविड प्रोटोकाल का भी पालन करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। सभी को कोरोना से बचाव का प्रोटोकाल पूरी तरह से पालन करना होगा। ग्राहकों के बीच दो गज की दूरी, मास्क आदि का ध्यान नहीं रखने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानें लगने की प्रस्तावित जगहें
- कचहरी क्लब टाउनहाल
- डीबी इंटर कालेज
- राजकीय जुबिली इंटर कालेज बक्शीपुर
- राजकीय पॉलिटेक्निक छात्रावास का मैदान
- नीना थापा इंटर कालेज कूड़ाघाट
- राजकीय पूल्ड टाउन, बरगदवा
- जनता इंटर कालेज, चरगांवा
- लक्ष्मीशंकर खरे पार्क, सूरजकुंड
- दयानंद इंटर कालेज, खोराबार
- महंत दिग्विजयनाथ पार्क, नौका विहार
- चंपा देवी पार्क तारामंडल का मैदान
- डीएवी डिग्री कालेज, बक्शीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed