फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Firecrackers will be released in Holi also, gulal will be showered from the lobby cylinder.

Gorakhpur News: होली में भी छूटेंगे पटाखे, फॉयर सिलिंडर से होगी गुलाल की बौछार

Sat, 16 Mar 2024 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 16 Mar 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Firecrackers will be released in Holi also, gulal will be showered from the lobby cylinder.
गोरखपुर। होली में बच्चों को दीपावली की तरह ही रोमांचित होने का भी अवसर मिलेगा। रंग और पिचकारी की कंपनियों ने होली में जलाने के लिए पटाखे भी बनाए हैं, जिसे जलाने पर एक या दो रंगों की रोशनी निकलेगी। पानी में घुलने वाले रंगों के साथ कलरफुल फाॅग स्प्रे और सेंटेंड गुलाल है, जिसे किसी के ऊपर उड़ाने वाले आनंदित होंगे, जबकि कपड़े भी गीले नहीं होंगे। इस बार बाबा के बुलडोजर के साथ फॉयर सिलिंडर मॉडल पिचकारी से भी गुलाल की बौछार होगी।
विज्ञापन

होली में रंग गुलाल की परंपरा में कंपनियों ने कुछ नए प्रयोग किए हैं। इस बार की होली चुनावी रंग में रंगी नजर आ रही है। टैंक वाली पिचकारी के ऊपर भी योगी-माेदी की फोटो के साथ कमल निशान लगाया गया है, तो नीचे डबल इंजन की सरकार लिखी है। एक दुकानदार ने बताया कि योगी-मोदी की पिचकारी अधिक बिक रही है, मुझे तो व्यवसाय करना है।
विज्ञापन

घंटाघर के दुकानदार कन्हई लाल ने बताया कि पहले लाल रंग का गुलाल ज्यादा बिकता था, लेकिन इस बार केसरिया रंग की बिक्री अधिक है। 20 जनवरी को श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में केसरिया पटका खूब बिका था, उसके बाद पहली बार आई होली में भी यह पटका दिखेगा, जिस पर हैप्पी होली लिखा हुआ है। केसरिया रंग की टोपी और पगड़ी भी खूब बिक रही है। विभिन्न प्रकार के मुखौटे के साथ पार्टी वियर मुखाैटे भी हैं। रंगों के साथ हर्बल गुलाल की बिक्री अधिक हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घंटाघर के कारोबारी मोहसिन ने बताया कि होली पर महंगाई का रंग भी चढ़ा है। रंग, गुलाल और पिचकारी की मांग अधिक है। लाइटर और तलवार मॉडल की पिचकारी खूब बिक रही है। हथौड़े की तरह दिखने वाली पिचकारी भी लोगों को लुभा रही है, क्योंकि इस बार यह नया है।
होली में पटाखे भी जलेंगे। टू इन वन पटाखे जलाने पर एक साथ दो रंगों की रोशनी दिखेगी। इस बार कलर फूल फॉग स्प्रे भी अधिक बिक रही है। बाजार का रूख संकेत कर रहा है कि भींगोने वाली होली के बजाए सूखे गुलाल का उपयोग ज्यादा होगा।

विष्णु कुमार, व्यापारी घंटाघर
होली में बीजेपी पिचकारी, फाॅयर सिलिंडर की मांग अधिक है। इस बार हैप्पी होली लिखा हुआ केसरिया पटका ज्यादा बिका है। पार्टी से जुड़े लोग इसे थोक में खरीद रहे हैं, जबकि अन्य लोग भी पटका खरीद रहे हैं। मोदी-योगी के अलावा अन्य किसी नेता के नाम की पिचकारी नहीं है।
सुल्तान, व्यापारी, घंटाघर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed