{"_id":"6afde2ee62471e837408fc0b","slug":"fire-station-site-changed-after-three-years-new-location-now-identified-in-semra-gorakhpur-news-c-227-1-sdn1035-168368-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: तीन साल बाद बदली फायर स्टेशन की जमीन, अब सेमरा में तलाशा नया ठिकाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: तीन साल बाद बदली फायर स्टेशन की जमीन, अब सेमरा में तलाशा नया ठिकाना
विज्ञापन
शोहरतगढ़ के खुनुवा बाईपास पर फायर स्टेशन के पहले हुई थी जमीन चिन्हित। संवाद
शोहरतगढ़। क्षेत्र में प्रस्तावित फायर स्टेशन के निर्माण की कवायद तीन साल बाद फिर शुरू हुई है। वर्ष 2023 में खुनुवा बाईपास रोड पर नीबी-दोहनी और गड़ाकुल में चिह्नित साढ़े तीन बीघा जमीन विभागीय मानकों पर खरी नहीं उतरी। इस कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका।
अब तहसील प्रशासन ने सेमरा गांव के पास करीब पांच बीघा नई जमीन चिह्नित की है। बुधवार को विधायक विनय वर्मा, एसडीएम रवीश गुप्ता और तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर भूमि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने संबंधित विभाग और कार्यदायी संस्था को प्रस्तावित भूमि की जानकारी दी।
राजस्व टीम को मौके पर सीमांकन की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए। विभाग और कार्यदायी संस्था की सहमति के बाद निर्माण स्थल का अंतिम चयन किया जाएगा। प्रस्तावित परियोजना में फायर स्टेशन के साथ कर्मचारियों के लिए आवासीय भवन का निर्माण भी शामिल है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
जिला मुख्यालय से दमकल पहुंचने में लगता है डेढ़ घंटा
शोहरतगढ़ क्षेत्र में फायर स्टेशन नहीं होने से आग लगने की घटनाओं के दौरान दमकल वाहनों को जिला मुख्यालय से पहुंचना पड़ता है। दूरी अधिक होने के कारण अग्निशमन वाहनों को घटनास्थल तक पहुंचने में एक से डेढ़ घंटे तक लग जाते हैं। खासकर मार्च-अप्रैल में गेहूं की फसल में आग लगने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है। इसके अलावा मकानों और दुकानों में आग लगने की घटनाओं में भी समय पर दमकल नहीं पहुंचने से नुकसान बढ़ जाता है।
-- -- -- -- -
पहले चिह्नित जमीन पर इसलिए नहीं बन सका स्टेशन
क्षेत्रीय लोगों की मांग पर तत्कालीन एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव के निर्देश पर छह फरवरी 2023 को राजस्व टीम ने नीबी-दोहनी और गड़ाकुल में करीब साढ़े तीन बीघा जमीन चिह्नित की थी। इसे अग्निशमन विभाग को सौंपने के बाद मौके पर विभाग का बोर्ड भी लगाया गया था। हालांकि, सड़क के दोनों ओर जमीन होने और विभागीय मानकों के अनुरूप नहीं होने के कारण अग्निशमन विभाग ने दूसरी भूमि उपलब्ध कराने की मांग की थी।
कोट
खुनुवा बाईपास पर पहले चिह्नित जमीन को विभाग ने मानकों के विपरीत बताया था। अब सेमरा के पास भी जमीन चिह्नित की गई है। विभाग दोनों स्थानों में से किसी एक का चयन कर फायर स्टेशन और कर्मचारियों के आवासीय भवन का निर्माण करा सकता है।
-रवीश गुप्ता, एसडीएम