{"_id":"65f0d254228abc64f90e34b4","slug":"fire-started-due-to-leakage-in-lpg-cylinder-four-huts-burnt-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-495801-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रसोई गैस सिलिंडर में रिसाव से लगी आग, चार झोपड़ियां जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रसोई गैस सिलिंडर में रिसाव से लगी आग, चार झोपड़ियां जलीं
विज्ञापन
-सोनौरा खुर्द गांव के भुवंही टोले पर शाम को हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के सोनौरा खुर्द गांव के भुवंही टोले पर मंगलवार की शाम सात बजे खाना बनाते समय लगी आग में दो रसोई गैस सिलिंडर फट गए। इससे टिन शेड सहित चार झोपड़ियां जल गईं। सिलिंडर फटने से भगदड़ मच गई। गांव के लोग दहशत में आ गए। लोग आग बुझाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। झोपड़ी में रखी नकदी, सामान, अनाज और गहने जल गए।
मंगलवार की शाम करीब सात हरिशंकर शर्मा की रिहायशी झोपड़ी में महिलाएं भोजन पका रही थीं। तभी गैस लीक होने से आग लग गई। आग लगते ही भोजन पका रही महिलाओं समेत अन्य लोग झोपड़ी से निकलकर भाग गए। कुछ ही देर में रसोई गैस के सिलिंडर तेज आवाज के साथ फट गए। धमाके के साथ जल रही झोपड़ी का हिस्सा उड़कर बगल में वीरेंद्र शर्मा की झोपड़ी पर गिरा, जिससे वहां भी आग फैल गई। आग लगने से उनके घर में रखा रसोई गैस सिलिंडर भी फट गया।
इससे पूरे गांव में भगदड़ मच गई। लोग तत्काल आग बुझाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। हर कोई जान बचाने के लिए दौड़ भाग करने लगा। तब तक आग की लपटों ने फैलकर रामजतन की झोपड़ी को अपने लपेटे में ले लिया। उसकी एक भैंस झुलस गई। उनके बगल में सीताराम के मकान की दीवार ढह गई। लोगों ने किसी तरह से झोपड़ियों में फंसे मवेशियों को बाहर निकाला। आग में अनाज, नकदी, गहने और गृहस्थी का सामान जल गया। इससे पूरे गांव में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे करमैनीघाट चौकी इंचार्ज राकेश सिंह ने घटना की सूचना एसडीएम को दी। पीड़ितों ने प्रशासन से सहायता की मांग की है।