{"_id":"64d0759cadb6e6b9f5059755","slug":"fire-in-intercity-train-had-to-be-stopped-for-45-minutes-2023-08-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंटरसिटी में आग: ट्रेन से धुआं उठने पर अफरा-तफरी, 45 मिनट तक रोकनी पड़ी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरसिटी में आग: ट्रेन से धुआं उठने पर अफरा-तफरी, 45 मिनट तक रोकनी पड़ी ट्रेन
Mon, 07 Aug 2023 10:19 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो जगतबेला।
अमर उजाला ब्यूरो जगतबेला।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 07 Aug 2023 10:19 AM IST
सार
रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि जनरेटर सेट से धुआं निकल रहा था। स्थानीय स्तर पर ही इसे ठीक कर ट्रेन को रवाना किया गया। किसी प्रकार की कोई दिककत नहीं आई।
विज्ञापन
जगतबेला स्टेशन पर रूकी ट्रेन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर से लखनऊ जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में डोमिनगढ़ और जगतबेला स्टेशन के बीच अचानक धुआं उठने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर ड्राइवर ने ट्रेन को जगतबेला स्टेशन पर रोक दिया। अनहोनी की आशंका के चलते लोग हड़बड़ी में डिब्बों से बाहर निकलने लगे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि ट्रेन में लगे डीजल जनरेटर सेट से अधिक धुआं निकलने के चलते ऐसी दिक्कत आई। जांच के लिए ट्रेन करीब 45 मिनट तक खड़ी रही। समस्या के समाधान बाद ट्रेन को जगतबेला स्टेशन से रवाना किया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर से प्रतिदिन लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन जगतबेला रेलवे स्टेशन के कुछ दूर पहले पहुंची थी कि अचानक कुछ यात्रियों ने कोच में धुआं भरने की शिकायत की। इससे ट्रेन की बोगी में सवार अन्य यात्रियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: केंद्रीय टीम आज शहर में जांचेगी सफाई की हकीकत, रिपोर्ट से तय होगी रैंकिंग
ट्रेन में यात्रा कर रहे अंगद साहनी ने बताया कि कोच में धुआं उठने से सहमे तमाम यात्री ट्रेन रुकते ही नीचे उतर गए। अन्य कोच के यात्री भी धुआं उठने की वजह जानने पहुंच गए। सूचना पर चिलुआताल थाना क्षेत्र के मजनू चौकी उप निरीक्षक नितेश सिंह व रेलवे के तमाम अफसर मौके पर पहुंचे।
रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि जनरेटर सेट से धुआं निकल रहा था। स्थानीय स्तर पर ही इसे ठीक कर ट्रेन को रवाना किया गया। किसी प्रकार की कोई दिककत नहीं आई।
रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि जनरेटर सेट से धुआं निकल रहा था। स्थानीय स्तर पर ही इसे ठीक कर ट्रेन को रवाना किया गया। किसी प्रकार की कोई दिककत नहीं आई।