फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fire fighting day celebrated in fire station

Gorakhpur News: फायर स्टेशन में मनाया गया अग्निशमन दिवस

Mon, 15 Apr 2024 02:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Fire fighting day celebrated in fire station
फोटो-
विज्ञापन

- 14 अप्रैल को 66 अधिकारी व कर्मचारी अपने कर्तव्य का पालन करते हुए थे शहीद

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। फायर स्टेशन गोलघर में रविवार को अग्निशमन दिवस मनाया गया। सीएफओ जेपी सिंह ने बताया कि वर्ष 1944 को बाम्बे डाक यार्ड में विस्फोटक पदार्थों तथा रसायनों से भरे मालवाहक जहाज में विस्फोट होने के कारण दुर्घटना हुई थी। जिसमें 66 अधिकारी व कर्मचारी अपने कर्तव्य का पालन करते हुए शहीद हो गए थे। इसके बाद से ही उनकी शहादत पर प्रत्येक वर्ष अग्निशमन स्मृति दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सप्ताह के अंतर्गत शहर में अग्नि सुरक्षा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम विभाग द्वारा आयोजित किया जाएगा।

रविवार को अग्निशमन दिवस पर फायर सर्विस गोलघर के परिसर में सीएफओ जेपी सिंह सहित समस्त कर्मचारियों के द्वारा 2 मिनट का मौन रख कर तथा स्मृति चिन्ह पर पुष्प चढ़ाकर शहीदों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इसके बाद एक सप्ताह तक चलने वाली अग्नि सुरक्षा अभियान के तहत आज जागरूकता रैली निकाली गई। जिसको सीएफओ जेपी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


यह जागरूक रैली फायर स्टेशन गोलघर से निकल कर गणेश चौक, विजय चौराहा, बैंक रोड, टाउनहाल चौराहा, शास्त्री चौक, अम्बेडकर चौराहा, छात्रसंघ चौराहा, पैडलेगंज, मोहद्दीपुर , विश्वविद्यालय चौराहा, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, यातायात तिराहा, गोरखनाथ मंदिर नकहा पुल होते हुए खजांची चौराहा, असुरन से काली मंदिर तथा इन्दिरा बाल बिहार से होते हुए फिर फायर स्टेशन गोलघर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed