{"_id":"663ff71fe4ba4e54bb05b557","slug":"fire-broke-out-near-botanical-garden-dozens-of-trees-burnt-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-554374-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बॉटनिकल गार्डेन के पास लगी आग, दर्जनों पेड़ जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बॉटनिकल गार्डेन के पास लगी आग, दर्जनों पेड़ जले
विज्ञापन
फोटो
- बिजली के तार पर लकड़ी टूटकर गिरने से हुआ शॉट सर्किट
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के
बॉटनी विभाग के पीछे शनिवार को पेड़ों में आग लग गई। शाम करीब छह बजे पेड़ों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग लगने से दर्जनों पेड़ और पौधे जल गए। आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है।
बॉटनी विभाग के पास बॉटनिकल गार्डेन स्थित रिसर्च बिल्डिंग के पास से बिजली का तार गुजर रहा है। लोगों ने बताया कि तार के ऊपर सूखी लकड़ी गिर गई। इससे बिजली के दोनों तार सट गए और शॉट सर्किट हो गया। इसके बाद आग की लपटें नीचे पेड़ों में फैलने लगीं। विश्वविद्यालय के कर्मियों ने इसकी सूचना मुख्य नियंता सतीश चंद्र पांडेय को दी। नियंता ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। साथ ही अभियंता से कैंपस की बिजली भी कटवाई गई। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।