फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fire broke out in makeup shop and medical store, loss of 30 lakhs

Gorakhpur News: शृंगार की दुकान व मेडिकल स्टोर में लगी आग, 30 लाख का नुकसान

Fri, 05 May 2023 03:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 03:08 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in makeup shop and medical store, loss of 30 lakhs
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के पादरी बाजार में बुधवार रात दो बजे के करीब शाॅर्टसर्किट से शृंगार की दुकान और मेडिकल स्टोर में आग लग गई। आग इतना विकराल रूप ले ली थी कि मकान के प्रथम तल और पिछले हिस्से के कमरे धुएं से काले पड़ गए। दमकल की चार गाड़ियों ने लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। पीड़ित ने बताया कि लगभग 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पिपराइच इलाके के जंगल धूसड़ स्थित हैदरगंज टोला निवासी श्रीराम प्रजापति की पादरी बाजार मुख्य मार्ग पर मकान और दुकान है। श्रीराम के पौत्र वेद प्रकाश प्रजापति शृंगार की दुकान और मेडिकल स्टोर चलाते हैं। वेद प्रकाश ने बताया कि रात 9 बजे दुकान बंद कर प्रथम तल के कमरे में सोने चल गए।
विज्ञापन

रात लगभग दो बजे के करीब कमरे में धुआं भरने से नींद टूटी और भागकर बाहर आया। देखा की दुकान और मेडिकल स्टोर धू-धूकर जल रहा है। पूरा सामान जलकर राख हो गया था। जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों को आग बुझाने में पानी कम पड़ गया, जिसके बाद दो और गाड़ी पहुंची। तब जाकर काबू पाया गया। आग पहले शृंगार की दुकान में लगनी बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed