फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fire broke out in a tent shop in Padri Bazar, Gorakhpur, extinguished with great difficulty

Gorakhpur News:अचानक टेंट की गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख- 5 गाड़ियों ने बुझाई आग

Sun, 09 Mar 2025 01:44 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पादरी बाजार
संवाद न्यूज एजेंसी, पादरी बाजार Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 09 Mar 2025 01:44 PM IST
सार

शाहपुर इलाके के शिवपुर सहबाजगंज सेक्टर नंबर 3 में दो भाईयों नरेंद्र और अभय श्रीवास्तव का लगभग 20 सालों से कोजी टेंट के नाम से गोदाम हैं। नरेंद्र ने बताया कि लगभग 12 कर्मचारी है। उनका टेंट का सामान कई मैरिज हालों में जाता हैं। रविवार की सुबह कर्मचारी ने सूचना दी की टिनशेड वाली गोदाम में आग लग गई है।

विज्ञापन
Fire broke out in a tent shop in Padri Bazar, Gorakhpur, extinguished with great difficulty
लगी आग को बुझाती दमकल की गाड़ी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहपुर इलाके के शिवपुर सहबाजगंज सेक्टर नंबर 3 स्थित कोजी टेंट की गोदाम में रविवार की सुबह 10:30 बजे भीषण आग लगने मोहल्ले में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और धू-धू कर गोदाम में रखे त्रिपाल, मैट अन्य सामान जलने लगे।

विज्ञापन



सूचना पर शाहपुर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची।  2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। हालांकि, किसी ने शार्ट सर्किट बताया तो कुछ गोदाम के उत्तर तरफ कूड़ा जलाने से आग लगने की बात कर रहे हैं। फिलहाल, शाहपुर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम जांच कर रही हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के शिवपुर सहबाजगंज सेक्टर नंबर 3 में दो भाईयों नरेंद्र और अभय श्रीवास्तव का लगभग 20 सालों से कोजी टेंट के नाम से गोदाम हैं। नरेंद्र ने बताया कि लगभग 12 कर्मचारी है। उनका टेंट का सामान कई मैरिज हालों में जाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार की सुबह कर्मचारी ने सूचना दी की टिनशेड वाली गोदाम में आग लग गई हैं। उन्होंने बताया कि गोदाम में लगभग 20 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। गोदाम का बीमा भी है। शिवपुर सहबाजगंज सेक्टर नंबर 3 में आग लगने की सूचना पर फायर की ब्रिगेड तीन बड़ी गाड़ी और दो छोटी गाड़ी पहुंची, लेकिन 100 मीटर पहले मोड़ पर एक टेलीफोन की अनुपयोगी पोल होने से फायर ब्रिगेड की बड़ी गाड़ी अंदर नहीं जा पाई।


जिसके बाद दमकल कर्मियों ने फायर ब्रिगेड की दोनों छोटी गाड़ियों  को दूसरे रास्ते भेजा और  तीनों बड़ी दमकल की गाड़ियों को मोड पर रोक कर  किसी तरह पाइप के सहारे काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed