फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fire broke out in a closed two-storey house, controlled within 30 minutes

Gorakhpur News: बंद पड़े दो मंजिला मकान में लगी आग, 30 मिनट में काबू

Sun, 23 Nov 2025 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a closed two-storey house, controlled within 30 minutes
कोतवाली क्षेत्र के जटाशंकर इलाके का मामला
विज्ञापन

- बिजली कनेक्शन नहीं, मकान में कोई नहीं रहता, रजाई-गद्दा, ड्रम-बक्से समेत अन्य सामान जले
अमर उजाला ब्यूरा
गोरखपुर। कोतवाली क्षेत्र के जटाशंकर इलाके में शनिवार सुबह बंद पड़े दो मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। सुबह करीब 6 बजे धुआं उठता देख लोगों को जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस व फायर स्टेशन गोलघर से टीम पहुंची और 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग को काबू किया। आग से रजाई गद्दा, ड्रम-बक्से समेत अन्य सामान जल गए। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस मकान में आग लगी वह काफी समय से बंद था। मकान में बिजली कनेक्शन भी नहीं लिया गया था। सुबह धुआं उठता देख आसपास के लोग एकत्रित हुए और पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सुबह करीब 6:50 बजे सूचना मिलने पर फायर स्टेशन गोलघर की टीम मात्र 15 मिनट में घटनास्थल पर पहुंच गई। मकान आबादी के बीच में होने के कारण आग बुझाने में दिक्कत आई, लेकिन फायर फाइटर्स ने तेजी दिखाते हुए मोटर फायर इंजन से पंपिंग कर आग को आधे घंटे में नियंत्रित कर लिया। आग मकान की पहली मंजिल के एक कमरे में लगी थी। इसमें रखे ड्रम, बक्से, रजाई, गद्दे सहित अन्य सामान जल गए। आग मकान के अन्य हिस्सों तक न पहुंचे, इसके लिए टीम ने अतिरिक्त सावधानी बरती और बाकी हिस्से सुरक्षित बचा लिए।
विज्ञापन



काफी समय से खाली था घर
मकान मालिक ओमप्रकाश चार भाई हैं जो पहले इसी मकान में साथ रहते थे। बाद में सभी भाइयों ने जटाशंकर में अलग-अलग मकान बना लिए। इसके बाद यह घर बंद था। फायर स्टेशन गोलघर के इंचार्ज शांतनु कुमार यादव ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और फायर विभाग दोनों टीमें जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed