{"_id":"6aa07a7f94f7558248034958","slug":"fire-brigade-official-dies-in-road-accident-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1444568-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फायर ब्रिगेड में तैनात दीवान की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फायर ब्रिगेड में तैनात दीवान की सड़क हादसे में मौत
Wed, 09 Sep 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
- गोला थाना क्षेत्र के भूपगढ़ गांव के रहने वाले, संतकबीरनगर में थी तैनाती
गुलरिहा। गोला थाना क्षेत्र के भूपगढ़ गांव निवासी सुमंत कुमार सिंह (57) संतकबीरनगर जिले में फायर ब्रिगेड में चालक के पद पर तैनात थे। तीन दिन की छुट्टी के बाद रविवार सुबह बाइक से ड्यूटी पर लौट रहे थे। इसी दौरान शाहपुर थाना क्षेत्र के बिछिया कैंप के पास तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। मंगलवार सुबह निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
परिजन के मुताबिक, सुमंत कुमार सिंह शाहपुर थाना क्षेत्र के बिछिया पीएसी के राहुल नगर मोहल्ले में मकान बनवाकर रहते थे। सूचना पर पहुंची मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया।