{"_id":"608ab89b8ebc3ed2011157f3","slug":"fire-breaks-out-in-roadways-bus-driver-conductor-saved-life-jumping-in-kushinagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हाइवे पर चलती बस में लगी आग, चालक व खलासी ने कूदकर बचाई अपनी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हाइवे पर चलती बस में लगी आग, चालक व खलासी ने कूदकर बचाई अपनी जान
Thu, 29 Apr 2021 07:16 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 29 Apr 2021 07:16 PM IST
सार
संयोग ठीक रहा कि बस में कोई और यात्री नहीं था। करीब एक घंटे तक सड़क पर बस धू-धू कर जलती रही।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बस।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया। यहां फोरलेन स्थित पटहेरवा ओवर ब्रिज पर दोपहर में बिहार से लौट रही एक प्राइवेट बस में अचानक आग लग गई। पल भर में आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। बस चालक व खलासी ने सड़क पर जलती गाड़ी छोड़ दी और भाग खड़े हुए। संयोग ठीक रहा कि बस में कोई और यात्री नहीं था। करीब एक घंटे तक सड़क पर बस धू-धू कर जलती रही।
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से एक बस बिहार प्रांत के मोतिहारी जिले में लोगों को पहुंचाने गई थी। खाली बस गुरुवार को वापस दिल्ली जा रही थी। इस दौरान पटहेरवा ओवर ब्रिज पर डीजल टैंक का पाइप फट जाने के कारण बस में भीषण आग लग गई।
बस के चालक और खलासी किसी तरह बस से निकलने में सफल रहे। मौके पर पहुंची पटहेरवा पुलिस ने ओवर ब्रिज के दोनों तरफ गाड़ियों को रोक दिया। लगभग एक घंटे के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। बस पूरी तरह से जल चुकी है। आग बुझने के बाद हाइवे पर आवागमन शुरू हुआ।