{"_id":"66203f304fdc1c3382051f27","slug":"fire-breaks-out-in-residential-hut-son-and-daughter-burnt-goat-burnt-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1046-529265-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रिहायशी झोपड़ी में लगी आग, पुत्र-पुत्री झुलसे, बकरी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रिहायशी झोपड़ी में लगी आग, पुत्र-पुत्री झुलसे, बकरी जली
Thu, 18 Apr 2024 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 18 Apr 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
सरदारनगर। चौरीचौरा क्षेत्र के सरैया टोला मरचहवा निवासी झीनक निषाद की रिहायशी झोपड़ी में मंगलवार रात अचानक आग लग गई। इससे झोपड़ी और उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। अचानक झोपड़ी में आग फैलने से उनकी बेटी व पुत्र भी झुलस गए। वहीं झोपड़ी में बंधी बकरी जलकर मर गई।
झीनक ने बताया कि मंगलवार की रात में पूरा परिवार सोया हुआ था। रात दो बजे अचानक झोपड़ी में गर्मी बढ़ गई, जिससे उनकी आंख खुली। उन्होंने देखा कि झोपड़ी से आग की लपटें उठ रहीं थी। अभी वह कुछ समझ पाते कि आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। जब तक परिवार के लोग उठे, तब तक आग ने पूरी झोपड़ी और उसमें रखे सामान को अपनी जद में ले लिया। इस दौरान किसी तरह झीनक का परिवार बाहर निकला। निकलते समय उनकी बेटी पूजा और पुत्र राजकुमार आग की चपेट में आकर मामूली झुलस गए। जिसका उन्होंने इलाज कराया। वहीं झोपड़ी में रखा नगद सहित सारा सामान जलकर राख हो गया। इस दौरान झोपड़ी में बंधी बकरी की आग की चपेट में आने से जलकर मृत्यु हो गई। घटना की सूचना क्षेत्र के लेखपाल को दे दी गई है। संवाद