{"_id":"6361fb20cd319c57bd3a9813","slug":"fire-and-smoke-detection-and-suppression-system-will-be-installed-in-267-coaches","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे: कोच में आग लगते ही बजने लगेगा सायरन, 267 कोचों में लगेगा फायर एंड स्मोक डिटेक्शन एवं सप्रेशन सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे: कोच में आग लगते ही बजने लगेगा सायरन, 267 कोचों में लगेगा फायर एंड स्मोक डिटेक्शन एवं सप्रेशन सिस्टम
Wed, 02 Nov 2022 10:42 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 02 Nov 2022 10:42 AM IST
सार
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 57 पावर कार एवं पेंट्रीकार, 267 कोचों में यह सिस्टम लगाया जाना है। अब तक दो कोचों में यह सिस्टम लगाया जा चुका है, शेष में लगाया जा रहा है। इसके लगने से सुरक्षा एवं संरक्षा और सुदृढ़ हो सकेगी।
विज्ञापन
कोच में लगाया जा रहा फायर एंड स्मोक डिटेक्शन एवं सप्रेशन सिस्टम।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
ट्रेनों के कोच में आग लगते ही सायरन बजने लगेगा। यही नहीं, स्विच दबाते ही अग्निशमन यंत्र आग को बुझा देगा। इसके लिए कोचों में फायर एंड स्मोक डिटेक्शन एवं सप्रेशन सिस्टम लगाया जाएगा। गोरखपुर यांत्रिक कारखाना में इसकी शुरुआत हो चुकी है और दो कोच में सिस्टम लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
फायर एंड स्मोक डिटेक्शन एवं सप्रेशन सिस्टम सिर्फ लिंके हॉफमैन बुश (एलएचबी) कोच, पेंट्रीकार एवं पॉवरकार में लगाए जाएंगे। इस सिस्टम के तहत एस्पीरेशन टाइप फायर एंड स्मोक डिटेक्शन सेंसर्स, सप्रेशन आउटलेट, पीएलसी पैसेंजर अलार्म बजर आदि कोचों में लगाए जाते हैं। जो आग लगने से कुछ समय पहले ही यात्रियों को सतर्क करते हैं। साथ ही आग बुझाने का कार्य भी करते हैं।
विज्ञापन
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 57 पावर कार एवं पेंट्रीकार, 267 कोचों में यह सिस्टम लगाया जाना है। अब तक दो कोचों में यह सिस्टम लगाया जा चुका है, शेष में लगाया जा रहा है। इसके लगने से सुरक्षा एवं संरक्षा और सुदृढ़ हो सकेगी।
विज्ञापन