{"_id":"5f58c09379f5914ce3611d7e","slug":"fir-will-be-lodged-against-15-hundred-toilet-beneficiaries","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 सौ शौचालय लाभार्थियों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर, जानिए क्यों डीएम ने दिया ये आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 सौ शौचालय लाभार्थियों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर, जानिए क्यों डीएम ने दिया ये आदेश
Wed, 09 Sep 2020 05:17 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गौर (बस्ती)।
संवाद न्यूज एजेंसी, गौर (बस्ती)।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 09 Sep 2020 05:17 PM IST
सार
- डीएम के आदेश पर एडीओ पंचायत ने सचिवों को दिए सख्त निर्देश
- गौर ब्लाक के 111 ग्राम पंचायत का है मामला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सरकार की ओर से गांवों में चलाए जा रहे शौचालय निर्माण को लेकर शासन ने अब कड़ा रुख अख्तियार किया है। शौचालय का पैसा लेने के बाद भी यदि लाभार्थी शौचालय का निर्माण नहीं कर रहे हैं तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश डीएम आशुतोष निरंजन की ओर से जिले के सभी एडीओ पंचायतों को दिया गया है।
विज्ञापन
गौर ब्लॉक में तैनात एडीओ पंचायत राम सुभाष चौधरी ने बताया कि शौचालय निर्माण को लेकर लाभार्थियों की ओर से लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। शासन ने अब कड़ा फैसला लिया है। ऐसे लाभार्थी जो शौचालय की धनराशि ले लिए हैं और निर्माण नहीं किए। उनके खिलाफ डीएम की ओर से एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया गया है। इस कार्रवाई के लिए सभी सचिवों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ब्लाक में कुल 111 ग्राम पंचायतें हैं। जिसमें लगभग 1500 लाभार्थियों ने अभी तक शौचालय का निर्माण नहीं किया है। जबकि दो माह पूर्व सचिव के माध्यम से लाभार्थियों ने शौचालय निर्माण हेतु प्रोत्साहन धनराशि प्राप्त कर ली है। बावजूद उसके अभी तक शौचालय निर्माण नहीं कराया गया।
एडीओ पंचायत ने बताया कि सरकारी धन का जानबूझकर दुरुपयोग करने के आरोप में यह निर्णय लिया गया है। प्रत्येक लाभार्थी को ग्राम पंचायतों के ग्राम निधि छह से 12 हजार रुपए शौचालय निर्माण हेतु देने का प्रावधान है।