{"_id":"6af8ce02d1e4d885c9094841","slug":"fir-registered-in-case-of-motorcyclists-death-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1517870-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बाइक सवार की मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बाइक सवार की मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज
Sun, 15 Nov 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
जंगल कौड़िया। पीपीगंज थाना क्षेत्र में कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज किया है। रामूघाट गांव निवासी अभिषेक यादव पुत्र राजवीर यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 10 नवंबर को उनके पिता राजवीर यादव बाइक से जंगल कौड़िया से घर लौट रहे थे। सुबह करीब 11:30 बजे जंगल कौड़िया टोल प्लाजा के पास पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार कार ने गलत दिशा से आकर उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राजवीर को गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौत हो गई। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। सीओ कैंपियरगंज अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
