{"_id":"60b0b0088ebc3e7fc91e0dba","slug":"fir-registered-against-66-accused-of-jamming-highway-in-jungle-kauria-during-commotion-after-woman-death","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: हाइवे जाम करने में छह नामजद समेत 66 पर केस, महिला की क्रेन से कुचलकर मौत के बाद हुआ था हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: हाइवे जाम करने में छह नामजद समेत 66 पर केस, महिला की क्रेन से कुचलकर मौत के बाद हुआ था हंगामा
Fri, 28 May 2021 02:25 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 28 May 2021 02:25 PM IST
सार
पुलिस के आला अधिकारियों के आदेश पर पीपीगंज पुलिस ने छह नामजद और 60 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के पीपीगंज इलाके के जंगल कौड़िया के पास बुधवार की शाम क्रेन से कुचलकर महिला की मौत के बाद हंगामे, हाइवे जाम करने और पत्रकार अंबुज गुप्ता से मारपीट के मामले में पुलिस ने छह नामजद और 60 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने, बलवा, धमकी, महामारी एक्ट, लॉकडाउन उल्लंघन, 7सीएलए की धाराओं में केस दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक, पीपीगंज थाना क्षेत्र की जंगल कौड़िया चौकी के बगल में मुख्य चौराहे पर क्रेन से दब कर थाना क्षेत्र के डाढाडीह निवासी मीरा देवी (55) की मौत हो गई थी। इसकी सूचना पर आई भीड़ ने जंगल कौड़िया चौराहे पर करीब एक घंटे तक गोरखपुर-सोनौली मार्ग जाम कर दिया था।
पीपीगंज पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। इस मामले में पुलिस के आला अधिकारियों के आदेश पर पीपीगंज पुलिस ने छह नामजद और 60 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। इस संबंध में पीपीगंज थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मृतका के परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।

चौकी इंचार्ज पर आरोप लगाकर जाम लगाने की कोशिश
गुस्साए लोगों ने गुरुवार को भी जंगल कौड़िया के पास जाम लगाने की कोशिश की। आरोप था कि चौकी इंचार्ज जंगल कौड़िया ने क्रेन की जगह किसी प्राइवेट चार पहिया वाहन का नंबर नोट किया था। इसकी जानकारी होते ही लोग रास्ता जाम करने पहुंच गए थे। समय पर एसओ सत्य प्रकाश मौके पर पहुंच गए और क्रेन का नंबर बताते हुए उस पर कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद लोग रास्ते से हटे। एसओ सत्य प्रकाश ने कहा कि क्रेन का नंबर नोट है, उस पर कार्रवाई की जाएगी।