{"_id":"60c6fd998ebc3ec9402f50c0","slug":"fir-on-villagers-protesting-at-police-station-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: पुलिस चौकी पर प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों पर एफआईआर, तालाब में जहर डालने के विरोध में किया था प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: पुलिस चौकी पर प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों पर एफआईआर, तालाब में जहर डालने के विरोध में किया था प्रदर्शन
Mon, 14 Jun 2021 12:26 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 14 Jun 2021 12:26 PM IST
सार
जहर डालने को लेकर आगजनी और मारपीट की घटना भी हुई थी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के सहजनवां इलाके के कुसुम्हा खुर्द गांव के तालाब में खुद मछली पालक द्वारा ही जहर डालने का आरोप लगाकर घघसरा चौकी के पास प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इसे लेकर गांव में मारपीट और आगजनी हुई थी। पुलिस ने 11 नामजद और 50 अज्ञात पर बलवा, मारपीट, आगजनी, धमकी देने का केस दर्ज किया है।पुलिस ने मछली पालक की ओर से मोती लाल निषाद की ओर से दी गई तहरीर पर केस दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को पुलिस में ग्रामीणों ने शिकायत की थी। उनका आरोप था कि मछली पालन करने वाले शख्स ने खुद ही तालाब में जहर डाल दिया था ताकि वहां पर अन्य पशु न जाने पाएं। उधर, पशु पालक ने इससे इंकार किया था। कार्रवाई ना होने पर ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह पुलिस चौकी पर पहुंचकर प्रदर्शन किया था।
पुलिस ने समझाकर मामले को शांत करा दिया था। पुलिस ने पशु पालक की ओर से आई तहरीर पर पूरन, हरि शरण, सागर, कैलाश, राम रतन, सुधीर, अंगर, नन्हें, संतोष, शत्रुघ्न, राम सत्य पर नामजद केस किया है। पूरन, नन्हें और रतन को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है।
विज्ञापन
इस संबंध में एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने कहा कि पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मुकदमे की जांच सीओ कैंपियरगंज को दे दी गई है। जांच होने के बाद ही किसी तरह की अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।