{"_id":"61b9d364e272e114051b6ebf","slug":"fir-on-six-for-killing-girl-by-drinking-poison-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: जहर पिलाकर युवती की हत्या करने में छह पर केस, पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: जहर पिलाकर युवती की हत्या करने में छह पर केस, पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं
Wed, 15 Dec 2021 05:07 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 15 Dec 2021 05:07 PM IST
सार
मारपीट, गैर इरादतन हत्या की बात सामने आई, पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं, आरोपी पर मृतिका के दुष्कर्म का पहले से ही केस चल रहा, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के पीपीगंज इलाके की एक महिला को जहर पिलाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने बुधवार को छह लोगों के खिलाफ मारपीट, गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज कर लिया है। हालांकि शुरुआत में दुष्कर्म के बाद हत्या की बात सामने आई थी मगर पुलिस का कहना कि पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। आरोपी बनाया गया युवक इसी युवती से दुष्कर्म के मामले में पहले से ही आरोपी है और वह केस कोर्ट में चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, एक हफ्ते पहले खेत में एक महिला बेहोश अवस्था में मिली थी। जिसका इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। महिला के घरवालों ने गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म करके जहर देने आरोप लगाया था। जिसके बाद पीड़िता का एक हफ्ते से गोरखपुर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। अब पुलिस ने इस मामले में पिता की तहरीर सुरेश यादव, उसके भाई राजेश यादव, पिता दुलारे, मां गुड़िया, बहन सीमा और राजेश की पत्नी अमरावती के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पीपीगंज थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म जैसी कोई बात सामने नहीं आती है, महिला को जहर दिया गया था। दोषियों के विरुद्ध मुकदम पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है। दाह संस्कार के लिए परिवार वालो को 3000 रुपये देकर आर्थिक मदद किया।