फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   FIR on Jobbing ball operator and employees after student dead in Ramgarh tal gorakhpur

गोरखपुर: जॉर्बिंग बॉल में छात्र की हुई थी मौत, अब इन लोगों पर हुआ हत्या का केस दर्ज

Tue, 18 Feb 2020 10:40 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Tue, 18 Feb 2020 10:40 AM IST
सार

  • रिश्तेदार द्वारा भेजी गई पिता की तहरीर पर रामगढ़ताल थाने में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज
  • संचालक को नोटिस भेजकर पुलिस ने जवाब के साथ किया तलब, जीडीए से भी मांगा जवाब

विज्ञापन
FIR on Jobbing ball operator and employees after student dead in Ramgarh tal gorakhpur
राममढ़ ताल के पास जांच करते पुलिस अधिकारी।(file) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रामगढ़ताल में जार्बिंग बॉल पर चढ़ने के चंद मिनट बाद ही छात्र अमन राय (20) की मौत के मामले में पुलिस ने संचालक और कर्मचारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। अमन के पिता प्रदीप कुमार राय की ओर से रिश्तेदार रविंद्र कुमार राय ने रविवार की रात रामगढ़ताल थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने सोमवार को केस दर्ज कर जीडीए और संचालक को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। संचालक को मंगलवार को कागजात के साथ तलब किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आजमगढ़ के मूल निवासी प्रदीप राय अपने परिवार के साथ रुस्तमपुर में किराए पर रहते हैं। उनके इकलौते बेटे अमन की 12 फरवरी को नौका विहार में जार्बिंग बॉल पर चढ़ने के बाद मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दिए बगैर ही प्रदीप अमन का शव लेकर देर रात आजमगढ़ चले गए। जब तक पुलिस घटना की पुष्टि कर आगे कार्रवाई करती, शव का दाह संस्कार कर दिया गया था। पोस्टमार्टम न होने से अब अमन की मौत का कारण बता पाना संभव नहीं है। अब पिता प्रदीप की ओर से रिश्तेदार ने पुलिस को तहरीर दी है, जिसके बाद पुलिस ने संचालक और कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हादसे के बाद जीडीए ने रोकने को पत्र भेजा

रामगढ़ताल में अभी जितने भी मनोरंजन के साधन हैं, सभी अवैध ही हैं। जार्बिंग बॉल पर हादसे के बाद जीडीए ने पुलिस को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी और सभी खेल को बंद कराने के लिए कहा है। हालांकि हादसे के बाद से जार्बिंग बॉल का संचालन पहले से ही बंद है।

बिना अनुबंध क्यों संचालित करा रहा था जीडीए
रामगढ़ताल में ट्रायल के नाम पर जार्बिंग बॉल का संचालन जीडीए की मदद से कराया जा रहा था। पुलिस ने जब भी जार्बिंग बॉल का संचालन रोका तो जीडीए के अफसरों ने पुलिस को ही कटघरे में खड़ा कर दिया था, जिसके बाद पुलिस पीछे हट गई और संचालन दोबारा शुरू करा दिया गया।

कर्मचारी ने यह कहा था

जार्बिंग बॉल के कर्मचारी तारकेश्वर ने कहा था कि जार्बिंग बॉल पर चढ़ने के दो मिनट बाद ही अमन की तबीयत खराब हो गई थी। दोस्तों के शोर मचाने पर अमन को उतारा गया। फिर गाड़ी तक पहुंचाया गया, जिसके बाद दोस्त उसे लेकर चले गए।

तहरीर के आधार पर जार्बिंग बॉल संचालक और कर्मचारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। संचालक को नोटिस भेजकर दस्तावेज के साथ तलब किया गया है। जीडीए से भी जानकारियां मांगी गईं हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- राणा देवेंद्र प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर, रामगढ़ताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed