फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   FIR lodged against wife, mother-in-law and father-in-law in engineer's death case

Gorakhpur News: इंजीनियर की मौत के मामले में पत्नी सास और ससुर पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 17 May 2026 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against wife, mother-in-law and father-in-law in engineer's death case
गोरखपुर। कुसम्ही जंगल में फंदा लगाकर जान देने वाले इंजीनियर प्रदुम्मन यादव के मामले में एम्स थाना पुलिस ने उनकी पत्नी अर्पिता, सास और ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। यह कार्रवाई शनिवार शाम मृतक के बड़े भाई राघवेंद्र यादव की तहरीर के आधार पर की गई। कुशीनगर जिले के नगर पालिका क्षेत्र स्थित स्वामी विवेकानंद नगर बेलवा पल्कधारी सिंह निवासी प्रदुम्मन यादव (33) ने बृहस्पतिवार शाम कुसम्ही जंगल स्थित बुढ़िया माता मंदिर के पास पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी थी। मृतक ने घटना से पहले मोबाइल फोन से वीडियो बनाकर अपनी पीड़ा जाहिर की थी और उसे व्हाट्सएप स्टेटस पर भी लगाया था। वीडियो में प्रदुम्मन ने कहा था कि वह जिंदगी से हार चुका है और उसकी मौत के लिए पत्नी जिम्मेदार है। उसने बड़े भाई से माफी मांगते हुए माता-पिता का ध्यान रखने की अपील भी की थी। उसने यह भी कहा था कि मां-बाप का सपना होता है कि बेटा बुढ़ापे का सहारा बने लेकिन वह अपनी पीड़ा के आगे सब कुछ भूल गया।
विज्ञापन

एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो और इंजीनियर के मोबाइल फोन काे कब्जे में ले लिया गया है। डिजिटल साक्ष्य और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed