फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Finish pending degree applications in DDU: Vice Chancellor

Gorakhpur News: खत्म करें डिग्री के लंबित आवेदन

Sat, 18 May 2024 04:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 18 May 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Finish pending degree applications in DDU: Vice Chancellor
- कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने डिग्री से जुड़े कर्मचारियों की लगाई क्लास
विज्ञापन


- जल्द से जल्द सभी डिग्री जारी करने के दिए आदेश

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में लंबित पड़ीं पुरानी डिग्रियों को जल्द से जल्द जारी करने के लिए कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित विभाग के कर्मचारियों काे बुलाकर क्लास लगाई और डिग्री की प्रतीक्षा जल्द से जल्द खत्म करने के निर्देश दिए। कुलपति ने कहा कि कोई भी आवेदक डिग्री के लिए परेशान होकर न घूमें।
बता दें कि विश्वविद्यालय में पुरानी डिग्री हासिल करने के लिए आवेदकों को तीन से चार महीने लग जा रहे हैं। इस बीच उन्हें कई बार विश्वविद्यालय के चक्कर भी काटने पड़ रहे हैं। आमतौर पर विश्वविद्यालय में पुरानी डिग्री आवेदन के 30 दिनों में मिल जानी चाहिए, लेकिन इस वक्त इसमें तीन से चार महीने लग जा रहे हैं। मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करने के लिए कर्मचारियों की डिग्री मांगी जा रही है। इसकी वजह से इस समय आवेदन भी बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

कुलपति ने बताया कि नई डिग्री अब ऑनलाइन आवेदन से मिल जाएगी। इसके लिए लोगों को विश्वविद्यालय में नहीं आना पड़ेगा। पुराने लंबित आवेदन भी बहुत कम हैं। उन्हें भी जल्द निस्तारित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed