फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Finance Minister was overwhelmed after seeing the photo gallery of Geeta Press, remembered her childhood

Gorakhpur News: गीताप्रेस की फोटो गैलरी देख अभिभूत हुईं वित्त मंत्री, याद आ गया बचपन

Fri, 23 Feb 2024 04:22 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: रोहित सिंह Updated Fri, 23 Feb 2024 04:22 PM IST
सार

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को गोरखपुर गीता प्रेस परिसर का भ्रमण किया। लीला चित्र मंदिर की फोटो गैलरी देखकर अभिभूत हो गईं और उन्हें अपना बचपन याद आ गया।
 

विज्ञापन
Finance Minister was overwhelmed after seeing the photo gallery of Geeta Press, remembered her childhood
गीताप्रेस लीला चित्र मंदिर में दर्शन करती केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को गीता प्रेस परिसर का भ्रमण किया। लीला चित्र मंदिर की फोटो गैलरी देखकर अभिभूत हो गईं और उन्हें अपना बचपन याद आ गया। बोलीं-दादा जी के घर में सूरदास के साथ भगवान कृष्ण के बालरूप की तस्वीर थी, जिसे देखा करते थे। विजिटर डायरी में उन्होंने लिखा- पहली बार गोरखपुर और गीता प्रेस आकर बहुत अच्छा लगा।

विज्ञापन


गीता प्रेस पहुंचते ही वित्त मंत्री ने कहा कि मैं पहली बार गोरखपुर आई हूं। मैंने ये पहले ही सोचा था कि दो मिनट ही सही पर गीता प्रेस जरूर जाउंगी। इसके बाद वे लीला चित्र मंदिर में गईं। वहां पर गीता प्रेस के प्रबंधक लालमणि तिवारी ने उन्हें गैलरी में लगे चित्रों को दिखाया। वर्षों पुराने हाथ से बनी पेंटिंग को देखकर वित्तमंत्री हैरान रह गईं।
विज्ञापन


प्रबंधक ने उन्हें बताया कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण में कई चित्र यहां से लिए गए हैं। हाथ से और फूल-पत्तियों के रंग से बनाए गए श्रीकृष्ण लीला, श्रीराम लीला, दस महाविद्या समेत देवी-देवताओं के चित्रों, दीवारों पर लिखी गई संपूर्ण गीता व संतों के दोहे-चौपाई उनके चेहरे पर प्रसन्नता झलकने लगी। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही अद्भुत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह इंच डायामीटर की हस्तलिखित गीता को उन्होंने लेंस की मदद से पढ़ा। कहा कि यह बहुत ही अनोखी कलाकारी है। उन्होंने तमिल और मलयालम में छपे शिवपुराण को भी देखा। ट्रस्टी ईश्वर प्रसाद पटवारी ने वित्त मंत्री को अंग वस्त्र व तमिल में ''''साधक संजीवनी'''' पुस्तक भेंटकर सम्मानित किया।

वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी को ट्रस्टी देवीदयाल अग्रवाल ने अंग वस्त्र व हिंदी में ''''साधक संजीवनी'''' पुस्तक भेंटकर सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने गीता प्रेस के पदाधिकारियों के साथ एक यादगार तस्वीर भी खिंचवाई। इस दौरान केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, गीता प्रेस के प्रबंधक लालमणि तिवारी के साथ आयकर विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।


महापुरुषों के बारे में बताए गीता प्रेस
वित्त मंत्री ने भ्रमण के दौरान सुदामा की एक फोटो देखी। इसको देखकर उन्होंने गीता प्रेस के पदाधिकारियों से कहा कि वे महापुरुषों के चरित्र के बारे में लोगों को जानकारी दें। उन्होंने कहा कि गीता प्रेस शुभ अवसर पर भेंट करने के लिए कार्ड भी बनाए, जिसमें भगवान के अलग-अलग स्वरूप की फोटो भी रहे। इस कार्ड को लोग जन्मदिन, विवाह या वैवाहिक वर्षगांठ पर भेंट कर सकेंगे। इससे लोगों के मन में पुराने जमाने की तस्वीरें भी रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed