{"_id":"6108d81b269cc36870146656","slug":"fighting-with-accountants-who-came-to-inspect-government-land-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: सरकारी जमीन का निरीक्षण करने पहुंचे लेखपालों के साथ मारपीट, दस्तावेज फाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: सरकारी जमीन का निरीक्षण करने पहुंचे लेखपालों के साथ मारपीट, दस्तावेज फाड़ा
Tue, 03 Aug 2021 11:16 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:16 AM IST
सार
लेखपालों ने एसडीएम को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवीपुर गांव में जल जीवन मिशन के तहत प्रस्तावित पानी की टंकी के लिए जमीन का निरीक्षण करने पहुंचे तहसील के दो लेखपालों के साथ मारपीट की गई और सरकारी दस्तावेज को फाड़ दिया गया। लेखपालों ने एसडीएम को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।
एसडीएम चौरीचौरा को दिए गए तहरीर में देवीपुर के हल्का लेखपाल शैलेश कुमार सिंह ने लिखा है कि सोमवार की शाम चार बजे वह अपने साथी लेखपाल नमन कुमार के साथ देवीपुर में प्रस्तावित पानी की टंकी के निर्माण के लिए चयनित जमीन का निरीक्षण करने गए थे। उक्त चयनित जमीन पर गांव के रामजीत के द्वारा अवैध कब्जा किया गया है। उसे बुलाकर सरकारी दस्तावेज में जमीन की स्थिति देखने को कहा गया।
रामजीत दस्तावेज देखने के बाद दबाव बनाने लगा कि प्रस्तावित टंकी को कहीं और लगवाया जाए। इस जमीन को छोड़ दिया जाए। लेखपाल का कहना है कि रामजीत को बताया गया कि इसके लिए उच्चाधिकारियों से बात करो। इस बात पर रामजीत नाराज हो गया और सरकारी दस्तावेज खसरा को छीनकर फाड़ दिया और गालियां देने लगा। वहां मौजूद रामजीत के दोनों लड़के महेंद्र और उमेश उनके साथ मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
उन्होंने लेखपाल नमन कुमार को जाति सूचक शब्दो का प्रयोग करते हुए गाली दिया और मारपीट किया। लेखपाल अपना सरकारी दस्तावेज बचाने में काफी पिट गए। लेखपालों का कहना है कि रामजीत का एक लड़का तमंचा दिखाते हुए कहा कि कहीं भी शिकायत किए तो जान से हाथ धो दोगे। लेखपालों ने इस संबंध में एसडीएम चौरीचौरा अनुपम मिश्रा को लिखित तहरीर दिया है।