{"_id":"655a60e85bb4d8a4470d3ab5","slug":"fighting-in-bihar-trains-relief-on-other-routes-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-373340-2023-11-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बिहार की ट्रेनों में मारामारी, अन्य रूटों पर राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बिहार की ट्रेनों में मारामारी, अन्य रूटों पर राहत
Mon, 20 Nov 2023 12:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 12:01 PM IST
सार
प्लेटफार्म नंबर चार से गोरखपुर-वाराणसी इंटरसिटी शाम करीब सवा चार बजे रवाना हुई। इस ट्रेन में जनरल व स्लीपर कोच में भी जगह खाली थी। वाराणसी जा रही अन्नू मिश्रा ने बताया कि अक्सर यह ट्रेन भरी हुई जाती है, लेकिन शायद त्योहार के चलते यात्री कम दिख रहे हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर वाराणसी एक्सप्रेस ट्रेन में कोई भीड़ नजर नहीं आए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छठ पूजा का असर ट्रेनों में भी दिखा। रविवार दोपहर बिहार जाने वाली बाघ एक्सप्रेस में भीड़ दिखी। इस ट्रेन में पहले से ही यात्री भरे हुए थे, गोरखपुर जंक्शन पर ट्रेन में चढ़ने वाले यात्रियों को जगह के लिए जूझना पड़ा। वहीं गोरखपुर-वाराणसी इंटरसिटी, हटिया-गोरखपुर और बरौनी-नई दिल्ली क्लोन में यात्रियों की संख्या सामान्य से कम रही।
विज्ञापन
काठगोदाम से हाबड़ा जाने वाली बाघ एक्सप्रेस में हर दिन की तरह ही भीड़ नजर आई। ट्रेन की जनरल बोगी में घुसने का प्रयास कर रहे वीरेंद्र को भाटपाररानी जाना था। सुरेंद्र परिवार समेत छपरा जा रहे थे। रामउग्रह सिंह को भी मैरवा जाना था।
विज्ञापन
इन यात्रियों का कहना था कि ट्रेनों में जनरल कोच कम होने की वजह से बड़ी दिक्कत आ रही है। ट्रेन में जनरल का एक कोच आगे और एक पीछे है। ऐसे में अगर पीछे वाले कोच में जगह नहीं मिली तो अगले कोच तक पहुंचने में ट्रेन छूटने लगती है। मजबूरी में इसी कोच में धक्का-मुक्की करनी पड़ती है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: छठ माता की जय-जयकार से गूंजी गोरक्षनगरी, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु, सूर्य को दिया गया अर्घ्य
प्लेटफार्म नंबर चार से गोरखपुर-वाराणसी इंटरसिटी शाम करीब सवा चार बजे रवाना हुई। इस ट्रेन में जनरल व स्लीपर कोच में भी जगह खाली थी। वाराणसी जा रही अन्नू मिश्रा ने बताया कि अक्सर यह ट्रेन भरी हुई जाती है, लेकिन शायद त्योहार के चलते यात्री कम दिख रहे हैं।
शाम साढ़े चार बजे बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। आमतौर पर बिहार से आने वाली ट्रेनों में भीड़ अधिक होती है, लेकिन इस ट्रेन में भी सामान्य भीड़ नजर आई। प्लेटफार्म पर जीआरपी के एक सब इंस्पेक्टर समेत पांच जवान मोर्चा संभाले हुए थे।
इसे भी पढ़ें: अजब-गजब: कथावाचक के चालक को भारत रत्न की इच्छा...साहब ने औचित्य भी नहीं पूछा
वहीं, आरपीएफ की टीम भी घूम रही थी। इस ट्रेन के स्लीपर कोच में परिवार समेत सवार बृजमोहन शर्मा ने बताया कि आज के लिए पहले से ही टिकट आरक्षित कराया था। दिवाली में दिल्ली से आए थे तो ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं थी, लेकिन आज भीड़ कम है। शायद छठ की वजह से ऐसा हुआ है।