{"_id":"61a0c2cf2b091a29484f8329","slug":"fighting-fiercely-in-land-dispute-at-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: भूमि विवाद में जमकर हुई मारपीट, एक ही परिवार के सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: भूमि विवाद में जमकर हुई मारपीट, एक ही परिवार के सात घायल
Fri, 26 Nov 2021 04:49 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 26 Nov 2021 04:49 PM IST
सार
पीड़ित पक्ष ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। एसओ आशुतोष कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले के बरियापुर थाना क्षेत्र के प्रानपुर गांव में शुक्रवार को भूमि को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान लाठी-डंडे और धारदार हथियार से लैस हमलावरों ने महिला सहित एक ही परिवार के सात लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। परिजनों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
प्रानपुर गांव निवासी अरविंद पति त्रिपाठी की भूमि कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। इसी विवादित भूमि को लेकर कुछ लोगों ने उनके परिवार वालों पर लाठी-डंडे और चाकू से हमला बोल दिया। इसमें अरविंद पति त्रिपाठी, हेमलता, प्रेमलता, फूलपति, राधिका, नूतन और अवधेश घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे तो हमलावर फरार हो गए। इसी दौरान किसी ने मारपीट की घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई और मौके पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। पीड़ित पक्ष ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। एसओ आशुतोष कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले कार्रवाई की जा रही है।