{"_id":"65095f1fcb760160b70b1773","slug":"fight-over-taking-photographs-in-kushinagar-wife-jumped-into-river-2023-09-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मामूली बात पर हुई थी बहस: कुशीनगर में फोटो खींचने को लेकर हुआ झगड़ा, नदी में कूद गई पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली बात पर हुई थी बहस: कुशीनगर में फोटो खींचने को लेकर हुआ झगड़ा, नदी में कूद गई पत्नी
Tue, 19 Sep 2023 02:19 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी खड्डा।
संवाद न्यूज एजेंसी खड्डा।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 19 Sep 2023 02:19 PM IST
सार
रामलाल कुशवाहा अपनी पत्नी सरिता कुशवाहा के साथ बाइक से मदनपुर देवी दर्शन करने आए थे। दर्शन पूजन के बाद लौटते समय खड्डा थाना क्षेत्र के पनियहवा पुल पर पहुंचे तो पत्नी ने मोबाइल से फोटो खींचने को कहा। इसी बात पर दोनों में बहस हो गई। पत्नी इतनी नाराज हुई कि पुल से नदी में छलांग लगा दी
विज्ञापन
पनियहवा पुल से नदी में कूदी महिला को निकाली गई बाहर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कुशीनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पनियहवा पुल पर सोमवार को पति-पत्नी में फोटो खींचने को लेकर झगड़ा हो गया। नाराज पत्नी ने पनियहवा पुल से गंडक नदी में छलांग लगा दी। डूब रही महिला को सिपाहियों ने मोटरबोट चालक के सहयोग से बचाया और अस्पताल भेजवाया। उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना के निवासी रामलाल कुशवाहा अपनी पत्नी सरिता कुशवाहा के साथ बाइक से मदनपुर देवी दर्शन करने आए थे। दर्शन पूजन के बाद लौटते समय खड्डा थाना क्षेत्र के पनियहवा पुल पर पहुंचे तो पत्नी ने मोबाइल से फोटो खींचने को कहा। इसी बात पर दोनों में बहस हो गई।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: कनेक्शन के लिए सुविधा शुल्क मांगने वाले दोनों लाइनमैन गए जेल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
Trending Videos
पत्नी इतनी नाराज हुई कि पुल से नदी में छलांग लगा दी और डूबने लगी। यह देख मोटरबोट चालक राजेंद्र निषाद की मदद से सालिकपुर चौकी पर तैनात सिपाही शशिकेश गोस्वामी, चंदन यादव और हेड कांस्टेबल रमेश यादव ने मोटरबोट से महिला को नदी से बाहर निकाला।
इसे भी पढ़ें: एमएमएमयूटी में बोलीं कुलाधिपति: ज्ञान-विज्ञान के दम पर थे विश्व गुरु, तकनीकी दक्षता से ही मिलेगी नई पहचान
पुलिसकर्मियों ने महिला को तत्काल तुर्कहां सीएचसी पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बचाव कार्य के समय छितौनी नगरपंचायत अध्यक्ष अशोक निषाद व लालसाहब जायसवाल आदि भी मौजूद थे। महिला खतरे से बाहर बताई जा रही है।
इसे भी पढ़ें: एमएमएमयूटी में बोलीं कुलाधिपति: ज्ञान-विज्ञान के दम पर थे विश्व गुरु, तकनीकी दक्षता से ही मिलेगी नई पहचान
पुलिसकर्मियों ने महिला को तत्काल तुर्कहां सीएचसी पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बचाव कार्य के समय छितौनी नगरपंचायत अध्यक्ष अशोक निषाद व लालसाहब जायसवाल आदि भी मौजूद थे। महिला खतरे से बाहर बताई जा रही है।