फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fight between two sides after complaint by family to young man molesting girl in gorakhpur

यूपी: लड़की का नाम शर्ट पर लिखकर घूम रहा था युवक, घर में घुसकर की छेड़खानी, शिकायत करने पर दोनों पक्षों में हुई मारपीट

Mon, 27 Sep 2021 11:44 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 27 Sep 2021 11:44 AM IST
सार

मारपीट में चार लोग घायल हो गए, जिसमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे चिकित्सकों द्वारा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
Fight between two sides after complaint by family to young man molesting girl in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की सुबह एक युवक किशोरी के घर पहुंचकर छेड़खानी करने लगा। इस बात को लेकर आरोपी युवक और किशोरी के घरवालों के बीच विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसमें चार लोग घायल हो गए। एक घायल को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक एक किशोरी का नाम शर्ट पर लिखकर घूम रहा था। किशोरी के परिजनों ने इसकी शिकायत युवक के घरवालों से की। आरोप है कि रविवार की सुबह युवक किशोरी के घर पहुंच गया और उससे छेड़खानी करने लगा।
विज्ञापन


किशोरी ने शोर मचाया तो परिजन मौके पर पहुंचे। इस दौरान आरोपी युवक मौके से भाग निकला। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। इस दौरान ईंट-पत्थर भी चले। जिसमें दोनों पक्षों के चार लोगों को चोटें आईं हैं। इनमें से एक ही हालत गंभीर है। इस संबंध में एसओ विनोद कुमार अग्निहोत्री का कहना है कि दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिली है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed