फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   fight between cricket match, eight injured

क्रिकेट खेलने के दौरान दो पक्षों में विवाद, लाठी डंडे से मारपीट में आठ लोग जख्मी

Sat, 04 Jan 2020 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर/सहजनवां।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर/सहजनवां। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 04 Jan 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
fight between cricket match, eight injured
संकेतात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
सहजनवां थाना क्षेत्र के बिजौवा गांव के नचनी टोला में क्रिकेट खेलने के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। लाठी डंडे से मारपीट में आठ लोग जख्मी हो गए। जिसमें गंभीर रूप से घायल पांच को अस्पताल भेजा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों ही पक्ष के आरोपितों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मारपीट में महेश यादव, चंद्रेश यादव, शैलेश यादव, कंचन, संदीप, शिवम मौर्या, रामबचन मौर्या, विक्की मौर्या को चोट आई है। जानकारी के मुताबिक नचनी टोला के शिवम मौर्या, शत्रुधन आदि क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान यादव पक्ष के लोग आए और किसी बात पर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद दोनों ही पक्ष के लोग लाठी डंडा लेकर आमने समाने हो गए और मारपीट शुरू हो गई। शोर सुनकर गांव के लोग दौड़े और बीच बचाव कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस संबंध में प्रभारी चौकी इंचार्ज बालगंगाधर शुक्ल ने बताया कि बच्चों के विवाद को लेकर दोनों पक्ष भिड़ गए थे। दोनों पक्ष के लोगों को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed