फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fight between advocates and Rangreja restaurant workers for food money

Gorakhpur: भोजन के पैसे के लिए अधिवक्ताओं और रंगरेजा रेस्त्रां कर्मियों में मारपीट, डकैती का केस दर्ज

Fri, 21 Jul 2023 12:07 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 21 Jul 2023 12:07 PM IST
सार

शहर के रंगरेजा रेस्टोरेंट में रात करीब नौ बजे छह से ज्यादा की संख्या में अधिवक्ता पहुंचे। उन्होंने भोजन पैक करवाया। रिसेप्शन पर जब भोजन लेने पहुंचे तो कर्मचारी ने चार हजार रुपये की मांग की। आरोप है कि अधिवक्ता बिना रुपये दिए खाने को लेकर जाने लगे तो रेस्त्रां के कर्मचारियों ने विरोध किया। इस पर उनमें मारपीट हो गई।

विज्ञापन
Fight between advocates and Rangreja restaurant workers for food money
गोरखपुर में मारपीट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में कैंट इलाके के पार्क रोड स्थित एक रेस्त्रां में बृहस्पतिवार की रात खाना पैक कराने के बाद रुपये मांगने पर अधिवक्ताओं और रंगरेजा रेस्टोरेंट कर्मियों के बीच मारपीट हो गई।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं की तहरीर पर रेस्त्रां संचालक सतीश द्विवेदी और मैनेजर अश्विनी गुप्ता के अलावा आठ अज्ञात के खिलाफ डकैती, बलवा और हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शहर के रंगरेजा रेस्टोरेंट में रात करीब नौ बजे छह से ज्यादा की संख्या में अधिवक्ता पहुंचे। उन्होंने भोजन पैक करवाया। रिसेप्शन पर जब भोजन लेने पहुंचे तो कर्मचारी ने चार हजार रुपये की मांग की। आरोप है कि अधिवक्ता बिना रुपये दिए खाने को लेकर जाने लगे तो रेस्त्रां के कर्मचारियों ने विरोध किया। इस पर उनमें मारपीट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: भारत सरकार का बड़ा कदम: नेपाल चावल निर्यात करने पर लगा प्रतिबंध, पहले लगाई थी 20 प्रतिशत एक्सपोर्ट ड्यूटी

वहीं, अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों ने उनके साथ बदसलूकी की और मारपीट के बाद रुपये छीन लिए। रेस्टोरेंट संचालक सतीश द्विवेदी की सूचना पर कैंट पुलिस व एसपी सिटी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि पुलिस के सामने भी लोग मारपीट पर उतारू हो गए। सारी घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

रेस्त्रां मालिक ने कहा-भोजन लेने के बाद नहीं दे रहे थे पैसे

खाने के पैसे मांगने पर अधिवक्ताओं और रेस्त्रां कर्मचारियों के बीच हुई मारपीट के बारे में रंगरेजा रेस्टोरेंट के मालिक सतीश द्विवेदी ने वकीलों पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अधिवक्ताओं ने खाने के पैसे नहीं दिए और मांगने पर मारपीट की।

इसे भी पढ़ें: MMMUT बीटेक फर्जी प्रवेश: तीन शिक्षक व पांच कर्मचारियों की पकड़ी गई लापरवाही, नोटिस जारी

सतीश द्विवेदी ने बताया कि रात करीब नौ बजे रेस्टोरेंट में कुछ मनबढ़ पहुंचे। पहले तो उन्होंने खाना पैक करने का आर्डर दिया। आर्डर तैयार होने के बाद बिना पैसे दिए खाना लेकर जाने लगे। जब कर्मचारियों ने विरोध किया तो वे धमकी देने लगे और मारपीट पर उतर गए। कर्मचारियों ने हिम्मत दिखाते हुए कुछ मनबढ़ों को पकड़ लिया, लेकिन बाकी फरार हो गए।

उधर, सूचना पाकर भारी संख्या में अधिवक्ता कैंट थाने पहुंच गए। पुलिस ने अधिवक्ता अविनाश पांडेय की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि अधिवक्ता की तहरीर पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। रेस्त्रां से घटना के संबंध में सीसीटीवी फुटेज भी निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed