फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ban on export of Nepal rice from india

भारत सरकार का बड़ा कदम: नेपाल चावल निर्यात करने पर लगा प्रतिबंध, पहले लगाई थी 20 प्रतिशत एक्सपोर्ट ड्यूटी

Fri, 21 Jul 2023 11:05 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Fri, 21 Jul 2023 11:05 AM IST
सार

 पहले सरकार ने चावल के निर्यात पर 20 प्रतिशत एक्सपोर्ट ड्यूटी लगाई थी। तब से सोनौली सीमा से चावल का निर्यात कम हो गया है। भारत सरकार की अधिसूचना जारी होने के बाद चावल लेकर नेपाल जा रहे कुछ वाहनों को कस्टम अधिकारियों ने रोक दिया।

विज्ञापन
Ban on export of Nepal rice from india
इंडो नेपाल बार्डर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारत सरकार ने बृहस्पतिवार शाम से गैर बासमती चावल के नेपाल निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) के नोटिफिकेशन के अनुसार, गैर-बासमती सफेद चावल (अर्ध-मिल्ड या पूरी तरह से मिल्ड चावल, चाहे पॉलिश किया हुआ हो या नहीं) के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन


नोटिफिकेशन में कहा गया है कि चावल की खेप को कुछ शर्तों के तहत निर्यात करने की अनुमति दी जाएगी। यह भी कहा गया है कि अन्य देशों की खाद्य सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए सरकार की मंजूरी और अन्य सरकारों के अनुरोध पर अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सिसवा विधायक की फेसबुक आईडी हैक, प्रोफाइल फोटो हटाकर लड़की की तस्वीर लगाई
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले सरकार ने चावल के निर्यात पर 20 प्रतिशत एक्सपोर्ट ड्यूटी लगाई थी। तब से सोनौली सीमा से चावल का निर्यात कम हो गया है। भारत सरकार की अधिसूचना जारी होने के बाद चावल लेकर नेपाल जा रहे कुछ वाहनों को कस्टम अधिकारियों ने रोक दिया।

चावल-गेहूं के एजेंट सोनौली के हरिश्चंद्र जायसवाल ने बताया कि ड्यूटी लगने के बाद सोनौली सीमा से चावल का निर्यात घट गया है। कस्टम अधीक्षक एसके पटेल ने बताया कि चावल के निर्यात पर रोक का आदेश मिल गया है। इसका पालन कराया जा रहा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed