{"_id":"63bfcf5e11cb150549296621","slug":"fight-at-aiims-gate-three-arrested-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर एम्स गेट पर मारपीट, एसपी सिटी ने किया बीच-बचाव, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर एम्स गेट पर मारपीट, एसपी सिटी ने किया बीच-बचाव, तीन गिरफ्तार
Thu, 12 Jan 2023 02:44 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 12 Jan 2023 02:44 PM IST
सार
एम्स में इलाज कराने एक मरीज मंगलवार को आया था। उसके साथ आए तीमारदार एम्स गेट के सामने से मोजा लेकर गए थे। मोजा फटा होने के कारण वे लोग बुधवार को वापस करने दुकान पर गए। देखते ही देखते तीमारदार व दुकानदार में नोकझोंक शुरू हो गई।
विज्ञापन
गोरखपुर एम्स।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
एम्स गेट के सामने बुधवार दोपहर मारपीट हो गई। इस दौरान उधर से गुजर रहे एसपी सिटी ने बीच बचाव किया। बताया जा रहा उन्हें भी हल्की चोट आई है। बाद में एसपी सिटी के निर्देश पर तीन युवकों को गिरफ्तार कर कैंट पुलिस ने चालान कर दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, एम्स में इलाज कराने एक मरीज मंगलवार को आया था। उसके साथ आए तीमारदार एम्स गेट के सामने से मोजा लेकर गए थे। मोजा फटा होने के कारण वे लोग बुधवार को वापस करने दुकान पर गए। देखते ही देखते तीमारदार व दुकानदार में नोकझोंक शुरू हो गई। इसके बाद सड़क के दोनों तरफ दुकान लगाए बाप-बेटे ने मिलकर बुरी तरह से तीमारदार को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
एम्स के एक गार्ड के अनुसार, तभी उधर से गुजर रहे एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई गाड़ी रोकर मारपीट करने वालों को छुड़ाने लगे। इस दौरान उनके गर्दन पर हल्की चोट लग गई। एसपी सिटी ने तत्काल वायरलेस पर एम्स चौकी व एयरफोर्स चौकी प्रभारियों को जानकारी दी और कुछ लोगो को हिरासत में लेकर थाने भेजा।
विज्ञापन
तीमारदार के शिकायत पर तीन युवकों संदीप, रंजीत व मुकुथ नाथ का कैंट पुलिस ने 151 में चालान किया। एसपी सिटी ने बताया कि मारपीट कर रहे थे। मैं देखकर रुक गया। आरोपियों पर कैंट पुलिस ने कार्रवाई की है।