फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Festival special will make 14 trips from Gorakhpur to Mumbai and three trips to Pune

त्योहारों में मिली ब़ड़ी राहत: गोरखपुर से मुंबई के लिए 14, पुणे के तीन फेरे लगाएगी 'त्योहार स्पेशल'

Sat, 07 Sep 2024 09:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 07 Sep 2024 09:41 AM IST
विज्ञापन
Festival special will make 14 trips from Gorakhpur to Mumbai and three trips to Pune
सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन( सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

आगामी त्योहारों पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई)-गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस त्योहार विशेष गाड़ी को 14 फेरे के लिए संचालित करने की मंजूरी दी है। इसके अलावा गोरखपुर से पुणे के बीच भी तीन फेरा के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इन दोनों ट्रेनों की समय सारिणी घोषित कर दी गई है।

विज्ञापन


सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई)-गोरखपुर त्योहार विशेष गाड़ी 25 अक्तूबर से 07 नवंबर तक चलेगी। शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई) से यह ट्रेन रात में 10:30 बजे प्रस्थान कर दादर, थाणे, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरागंना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी), ऊरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन सुबह 10 बजे गोरखपुर स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन


वहीं गोरखपुर से यह ट्रेन दोपहर 02:30 बजे प्रस्थान कर दूसरी रात 12:40 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई) स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन में स्लीपर श्रेणी के 08, साधारण द्वितीय श्रेणी के 06, एसी तृतीय श्रेणी के 02, तथा एसएलआरडी के 02 सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा नागपुर-समस्तीपुर-नागपुर त्योहार विशेष गाड़ी भी गोरखपुर स्टेशन से होकर गुजरेगी। इस ट्रेन का संचलन नागपुर से 30 अक्तूबर से 13 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और समस्तीपुर से 31 अक्तूबर से 14 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को तीन फेरों के लिए किया जाएगा।

नागपुर से सुबह 10:40 बजे रवाना होकर यह ट्रेन दूसरे दिन सुबह 11:55 बजे गोरखपुर से समस्तीपुर के लिए रवाना होगी। समस्तीपुर से रात में 11:45 बजे रवाना हुई ट्रेन दूसरे दिन शाम 07:20 बजे गोरखपुर से रवाना होगी। इस गाड़ी में स्लीपर श्रेणी के 08, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 06 सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।


गोरखपुर-पुणे स्पेशल प्रतिदिन चलेगी
पुणे-गोरखपुर-पुणे त्योहार विशेष गाड़ी का संचलन पुणे से 22 अक्तूबर से 11 नवंबर तक और गोरखपुर से 23 अक्तूबर से 12 नवंबर तक प्रतिदिन किया जाएगा। पुणे से यह ट्रेन प्रतिदिन 06:50 बजे गोरखपुर के लिए प्रस्थान करेगी। वहीं गोरखपुर से यह ट्रेन शाम 05:30 बजे चलेगी। इस ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 08, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 06 तथा एसएलआर के 02 सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed