फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   fertilizer engineer case

इंजीनियर की मौत मामले में दर्ज होगा खुदकुशी के लिए उकसाने का केस!

Mon, 28 Dec 2020 01:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
fertilizer engineer case
इंजीनियर की मौत मामले में दर्ज होगा खुदकुशी के लिए उकसाने का केस!
विज्ञापन

गोरखपुर। फर्टिलाइजर के इंजीनियर सूरज की मौत के मामले में रिश्तेदारी की एक भाभी का नाम सामने आ रहा है। पुलिस को पता चला है कि सूरज और रिश्ते में लगने वाली भाभी साथ पढ़ चुके हैं। सूरज महिला की शादी के बाद भी उससे फोन पर बातचीत करता था।
सूरज के भाई ने पुलिस को बताया है कि महिला का एक बच्चा भी है। वह अब सूरज से रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहती थी। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इस मामले में जल्द ही पुलिस सूरज के भाई की तहरीर पर पश्चिम बंगाल की उस रिश्तेदार महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर सकती है। उधर, पुलिस का कहना है कि फोरेंसिक जांच में भी खुदकुशी के ही साक्ष्य मिले हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, झारखंड प्रांत के गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र के राजधांबाद निवासी सूरज का शव बुधवार सुबह चिलुआताल इलाके के झुंगिया स्थित इंपीरियल अपार्टमेंट कैंपस में मिला था। सीसीटीवी कैमरे में गिरते हुए तस्वीर भी कैद है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एक भी हड्डी नहीं टूटने और शरीर पर गंभीर घाव नहीं होने से सवाल उठ रहा है। सीडीआर सामने आने के बाद पुलिस ने उस महिला का पता लगाया, जिससे सूरज की लगातार बात हो रही थी। फोन नंबर की जांच की गई तो पता चला कि वह सूरज की रिश्तेदारी की एक महिला है, जिससे सूरज के नजदीकी संबंध हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पुलिस ने सूरज के भाई गौरव से बातचीत की तो उसने सूरज की महिला से दोस्ती की बात को स्वीकार किया। अब पुलिस ने गौरव को तहरीर देने के लिए बुलाया है। फोरेंसिक जांच में भी अभी तक पुलिस को खुदकुशी के ही साक्ष्य मिले हैं।
इंस्पेक्टर नीरज राय ने बताया कि खुदकुशी के ही साक्ष्य मिले हैं। मामले की जांच जारी है। सूरज के भाई को बुलाया गया है। उनके आने पर तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।

खुदकुशी पर सवाल अब भी बरकरार
छह मंजिला इमारत से गिरने के बाद भी एक हड्डी ना टूटने से सूरज की खुदकुशी की थ्योरी पर अब भी सवाल उठ रहे हैं। मगर जांच में अभी तक कोई ऐसा तथ्य भी सामने नहीं आया है, जिससे यह पुष्ट हो सके कि सूरज ने खुदकुशी नहीं की है। सीडीआर से जो कारण सामने आए हैं, वह भी खुदकुशी की ओर ही इशारा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed