फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   fencing railway track on Gorakhpur Lucknow route Vande Bharat train

Vande Bharat: गोरखपुर-लखनऊ रूट पर रेलवे ट्रैक के अगल-बगल होगी बाड़बंदी, वंदे भारत का शीशा टूटने की होगी जांच

Thu, 20 Jul 2023 03:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 20 Jul 2023 03:36 PM IST
सार

पूर्वोत्तर रेलवे सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस का एक शीशा बाहर की तरफ से क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसकी जांच के लिए आरपीएफ की टीम लगी गई है। शनिवार को वंदे भारत नहीं चलती है। इसी दिन क्षतिग्रस्त शीशे को बनवाने के लिए कोच एंड डिपो में भेजा जाएगा।

विज्ञापन
fencing railway track on Gorakhpur Lucknow route Vande Bharat train
गोरखपुर वंदे भारत ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रेलवे ट्रैक के अगल-बगल कोई जानवर न जाने पाए, इसके लिए पूर्वाेत्तर रेलवे गोरखपुर से लखनऊ रूट पर बाड़बंदी कराएगा। सुरक्षा को देखते हुए स्टील के पिलर लगाकर फेंसिंग (बाड़बंदी) का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


रेलवे ट्रैक पर आए दिन कोई न कोई जानवर ट्रेन की चपेट में आ जाता है। इसे लेकर कई बार विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। दस जुलाई को अयोध्या के पास एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से छह बकरियां कटकर मर गई थीं। इस पर बकरी पालने वाले पिता-पुत्र ने अगले दिन 11 जुलाई को वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव कर दिया था।
विज्ञापन


इसी तरह गोरखपुर और गाेंडा के बीच उसका स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से बंदर की मौत हो गई थी। इस पर लोगों ने विरोध दर्ज कराया था। इसे देखते हुए पूर्वाेत्तर रेलवे ने गोरखपुर से अयोध्या के बीच फेंस (बाड़) लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत रेलवे ट्रैक के अगल-बगल स्टील के छोटे-छोटे पिलर लगाकर तार से बाड़बंदी की जाएगी। इस व्यवस्था से आम लोगों को भी कुछ हद तक ट्रैक पर आने से रोकने में कामयाबी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: एक्शन मूड में SDM: बुलडोजर लगाकर प्रधान समेत चार का ढहाया पक्का मकान, भूमि पर किया गया था अवैध निर्माण

पूर्वोत्तर रेलवे सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि कैटल रनओवर की रोक-थाम के लिए, रेलवे द्वारा संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर बाउंड्री वॉल अथवा बार्ब्ड फेंसिंग का कार्य किया जा रहा है। हाई स्पीड के लिए चिह्नित गोरखपुर से लखनऊ के मध्य पूरे सेक्शन में सेफ्टी फेंसिंग लगाए जाने के लिए कार्य योजना बनाई गई है।

 

आरपीएफ ने शुरू की वंदे भारत ट्रेन का शीशा टूटने की जांच

रेलवे प्रशासन के निर्देश के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थर फेंकने की घटना की जांच आरपीएफ ने शुरू कर दी है। पत्थरबाजी की इस घटना में ई-वन कोच के सीट नंबर 13-14 के बीच का शीशा टूट गया है, जिसकी मरम्मत के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को शनिवार को कोच एंड डिपो में भेजा जाएगा।

इसे भी पढ़ें: दो टूक बोले गोरखपुर कमिश्नर: अवैध अस्पताल होंगे सार्वजनिक, एंबुलेंस पर होगा नाम

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार की रात लखनऊ से गोरखपुर आ रही थी। रात 11 बजे के आसपास डोमिनगढ़ और गोरखपुर रेलवे स्टेशन के बीच किसी ने पत्थर चला दिया। खिड़की पर पत्थर लगने से तेज आवाज होने पर यात्री परेशान हो गए। सूचना पर आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची।

इससे पहले 11 जुलाई को भी गोरखपुर से लखनऊ जा रही वंदे भारत पर अयोध्या से आगे सोहावल और देरवा कोट के बीच पत्थर मारा गया था। इससे ट्रेन की तीन खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए थे। मामले में आरोपी पिता और पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया था।

इसे भी पढ़ें: क्रूरता की हद पार: गोरखपुर में छह कुत्तों को जहर देकर, एक को जिंदा जलाया तो भड़के व्यापारी

पूर्वोत्तर रेलवे सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस का एक शीशा बाहर की तरफ से क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसकी जांच के लिए आरपीएफ की टीम लगी गई है। शनिवार को वंदे भारत नहीं चलती है। इसी दिन क्षतिग्रस्त शीशे को बनवाने के लिए कोच एंड डिपो में भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed